हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार की बैठक शनिवार को एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र ने बताया कि नगर विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ता रविवार 22 मार्च को दोपहर 1 बजे आर्य नगर चौक से जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में सभी चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं जो कि आर्य नगर चौक शंकर आश्रम चंद्राचार्य चौक ऋषिकुल देवपुरा चौक शिव मूर्ति पोस्ट ऑफिस और हर की पौड़ी पर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करेंगे पुष्प वर्षा होगी आतिशबाजी होगी और ढोल नगाड़ों के साथ हरिद्वार की जनता का आशीर्वाद लेते हुए शाम को यह यात्रा हर की पौड़ी पहुंचेगी जहां मां गंगा पूजन के साथ यह यात्रा संपन्न होगी।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, भाजपा प्रदेश से मीडिया प्रभारी विकास तिवारी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट अनिल कुमार “कुमार” मंडल अध्यक्ष किशन बजाज प्रशांत शर्मा राजेंद्र कटारिया राजकुमार अरोड़ा अनु कक्कड़ दीपांशु विद्यार्थी कमला जोशी रंजना चतुर्वेदी तरुण नय्यर विनीत जोली घनश्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को दे रही है सम्मान: कपिल देव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं कबड्डी संघ के तत्वाधान में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनको शुभकामनाएं दी






