उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को दे रही है सम्मान: कपिल देव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं कबड्डी संघ के तत्वाधान में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनको शुभकामनाएं दी गई तथा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की खेल नीतियों की प्रशंसा कर सभी को अवगत कराया। उक्त प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर आठ लीग मैच कराए। मथुरा व सुल्तानपुर के मध्य खेले गए मैच में मथुरा की टीम 39-31 से विजेता रही। मेरठ बनाम बागपत के बीच खेले गए मैच में बागपत की टीम 32-16 से विजेता रही। बिजनौर बनाम शामली के मध्य मैच में शामली की टीम 34-15 से विजेता रही। शामली बनाम हापुड़ के मध्य मैच खेला गया जिसमें शामली की टीम 32-15 से विजेता रही।

मुजफ्फरनगर बनाम सहारनपुर के मध्य मैच खेला गया जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम 25-15 से विजेता रही। गाजियाबाद बनाम मथुरा के मध्य मैच खेला गया जिसमें मथुरा की टीम 38-13 से विजेता रही। बिजनौर बनाम हापुड़ के मध्य मैच खेला गया जिसमें बिजनौर की टीम 32-19 से विजेता रही। सुल्तानपुर बनाम गाजियाबाद के मध्य मैच खेला गया जिसमें सुल्तानपुर की टीम 45-36 से विजेता रही।
उक्त प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथियों एवं निर्णायकों का बालेंद्र कुमार सचिव जिला कबड्डी संघ मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र सिंह महासचिव भारतीय किसान यूनियन का प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव एवं पूनम बिश्नोई उप क्रीड़ा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उक्त प्रतियोगिता का संचालन पूनम बिश्नोई उप क्रीड़ा अधिकारी एवं डॉ राजीव कुमार बाल कल्याण समिति एवं रामपाल सिंह सहसचिव जिला ओलंपिक कबड्डी संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर के समस्त प्रशिक्षको एवं स्टाफ द्वारा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal