भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों व नामित सभासदों का सम्मान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी और नगरीय निकायों में नामित सभासदों के सम्मान में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर विशेष चर्चा हुई।
भाजपा कार्यालय पर रविवार को आयोजित परिचय बैठक एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी व संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी और राकेश आडवानी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, उमेश मलिक, अशोक कंसल, महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह सहित प्रमुख नेता मौजूद रहे।
नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर विनीत कात्यान, रोहिताश पाल, विजय प्रजापति, आंचल तोमर, अंजली चौधरी, श्वेता कौशिक, विशाल गर्ग और सचिन कुमार पावटी शामिल हैं। जिला महामंत्री के रूप में शरद शर्मा, संजय गर्ग और सुनील दर्शन को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर विनीत चौहान, ममता अग्रवाल, दिनेश पुंडीर, रविकांत पाल, जोगेंद्र गुर्जर, प्रमेश सैनी, अनुज सहरावत और सुरेंद्र कश्यप को नियुक्त किया गया। इसके अलावा अमरजीत गुर्जर को कोषाध्यक्ष, पवन अरोड़ा को मीडिया प्रभारी, पंकज महेश्वरी और अरुण शर्मा को सह मीडिया प्रभारी, पुरोहित उटवाल को आईटी संयोजक, सर्वेश कुमार को कार्यालय प्रभारी तथा रक्षित नामदेव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। इन सभी को अतिथियों ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिले की दो नगर पालिका परिषदों और आठ नगर पंचायतों में राज्यपाल द्वारा नामित सभासदों का भी परिचय कराया गया और उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है और सभी पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा कार्यकतार्ओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने सभी से मिलकर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत वाजपेयी ने संगठन में सभी को जोड़कर चलने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन का काम बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसके लिए हमें ईमानदार और परिश्रमी होना है, ध्यान केवल एक ही रखना हैकि हमें संगठन के प्रति समर्पित रहना है और केवल संगठन को देखना है, व्यक्ति विशेष को नहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सभासदों का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से गौरव स्वरूप, राजू अहलावत, प्रवीण खेडा, अमित शास्त्री, दीपक मित्तल, अनिल वर्मा, विजय जैन, विनोद सैनी, विजेश रस्तौगी, अनिल त्यागी, प्रमोद राठी, शोभित गुप्ता, हिमांशु कौशिक, अमित पटपटिया, राजीव शर्मा, गीता जैन, बबीता गुप्ता, बबली राणा, बॉबी सिंह, रजत धीमान, रेखा वर्मा, विशाखा त्यागी, श्याम रहेजा, पंकज अपवेजा, प्रवीण शर्मा, विनय घई, सागर, विकास खटीक, मालती खटीक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal