
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं कबड्डी संघ के तत्वावधान में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि डॉ वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा खेलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए सभी प्रशिक्षकों एवं टीम मैनेजर्स को अधिक से अधिक संख्या में खेलों से जोड़ने के लिए आह्वान किया गया। सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बधाई दी एवं मुख्यमंत्री की सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से खिलाड़ियों को अवगत कराया। खेल के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा खेल की सुविधाओं को और बढ़ाने की और भी आश्वासन दिया गया एवं विशिष्ट अतिथि अर्जुन देशवाल डीएसपी एवं अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई।
उक्त प्रतियोगिता के समापन दिवस पर फाइनल में पहुंची जनपद मुजफ्फरनगर एवं बागपत की टीम के मध्य खेले गए मैच में मुजफ्फरनगर की टीम 25-9 से विजेता रही।
उक्त प्रतियोगिता के समापन दिवस पर विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह विभाग सेवा प्रमुख, नपेंद्र जी जिला प्रचारक मुजफ्फरनगर, अतिथि विकास तोमर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, राहुल प्रो कबड्डी खिलाड़ी, राजीव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, रोहित राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, रवि राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, अमित राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, नीरज राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, रामपाल सिंह सहसचिव जिला ओलंपिक संघ मुजफ्फरनगर, पुनीत तेवतिया सचिव जिला कबड्डी संघ हापुड़, गोपेंद्र सचिव जिला कबड्डी संघ मेरठ, अरविंद कुमार सचिव जिला बिजनौर संघ, निशांत सचिव जिला सहारनपुर, धर्मेंद्र कोच बसेड़ा ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर प्रतियोगिता का समापन कराया। उक्त प्रतियोगिता में समस्त अंशकालिक प्रशिक्षक एवं समस्त स्टाफ जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
प्रतियोगिता में आए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि,अतिथि, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं निर्णायकों का भूपेंद्र सिंह यादव, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी एवं कुमारी पूनम बिश्नोई उप क्रीड़ा अधिकारी मुजफ्फरनगर के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर व पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी आगंतुक मुख्य अतिथियों एवं समस्त अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों का धन्यवाद किया गया।
उक्त प्रतियोगिता का संचालन कुमारी पूनम बिश्नोई उप क्रीड़ा अधिकारी एवं डा राजीव कुमार बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।







