हनुमान मन्दिर शिव चौक में मनेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव श्याम की मेहंदी, निशान यात्रा व कीर्तन के होंगे भव्य आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फाल्गुन मास में इस बार श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के अद्भुत संगम के बीच शिवचौक स्थित हनुमान मन्दिर (लाला कल्लूमल वाला) में 25 से 28 फरवरी तक बाबा खाटू श्याम का फाल्गुन उत्सव विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। मीडिया से वार्ता करते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार गर्ग ने बताया कि बुधवार, 25 फरवरी को प्रात: 10 बजे शोभायात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। यह यात्रा मेहता क्लब, नई मंडी से प्रारम्भ होकर नई मंडी के मुख्य मार्गों से भोपा पुल, अंसारी रोड, मोती महल, भगत सिंह रोड, सदर बाजार मार्ग से गुजरती हुई शिव चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विश्राम लेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बाबा का गुणगान करेंगे।
उन्होंने कहा कि गुरूवार 26 फरवरी को सायं 6 बजे मंदिर में श्याम नाम की मेहंदी रचाने के साथ निशान ध्वज वितरण किया जाएगा, जिन्हें श्रद्धालु अगले दिन की यात्रा में लेकर चलेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 27 फरवरी को प्रात: 9 बजे हनुमान चौक शामली रोड से निशान यात्रा प्रारंभ होकर भगत सिंह रोड और शिव चौक से होती हुई मंदिर परिसर में सम्पन्न होगी। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर बाबा के जयकारों के साथ भ्रमण करेंगे। इसी दिन रात्रि 7 बजे से एकादशी के उपलक्ष्य में भव्य कीर्तन भजन गायक चित्तौड़गढ़ से अभिषेक माहेश्वरी बाबा का गुणगान करेंगे। उनके साथ स्थानीय भजन गायक भी अपनी स्वरांजलि देंगे। कीर्तन के दौरान केसर व चंदन से होली, पुष्पों की होली एवं चंग वाद्य के साथ पारंपरिक धमाल मंदिर में किया जाएगा, जिससे भक्तिमय वातावरण उल्लासपूर्ण होगा। 28 फरवरी को रात्रि 7 बजे से द्वादशी भव्य कीर्तन आयोजित होगा। इस अवसर पर कोलकाता से पधारे सौरभ शर्मा भजन गायक के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान मुख्य रूप से वार्ता में आदित्य गर्ग, योगेन्द्र गर्ग, सचिन गर्ग, नवीन गर्ग, सुरेश गर्ग, प्रदीप गर्ग, सौरभ गर्ग, अंकित गर्ग, विपिन गर्ग, राघव मुकुंद गर्ग, नीशू गर्ग, अंकुर गर्ग, नमन कंसल, डीके कश्यप, संजय गोयल, हिमांशु वर्मा, कार्तिक गर्ग आदि ट्रस्ट सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal