ऋतिक शर्मा की विस्फोटक पारी, टिहरी फाल्कन्स ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौ. चरण सिंह स्टेडियम में आयोजित एमपीएल-2 के लीग मुकाबले में टिहरी फाल्कन्स ने आरपीएल राइडर्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच के हीरो ऋतिक शर्मा को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीएल राइडर्स ने कुल 174 रन बनाए।
इससे पूर्व खेल मैदान में उतरी आरपीएल राइडर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 06 विकेट खोकर 174 रन बनाए। ऋतिक अरोड़ा ने 40 गेंदों में 64 रन की दमदार पारी खेली। वहीं नितिन मिश्रा ने 28 रन का योगदान दिया व आराध्या यादव ने 30 रन बनाए। सिद्धार्थ यादव ने इस आंकड़े में 32 रन जोड़े। टिहरी फाल्कन्स की ओर से इस दौरान हिमेश कृष्णा और अजय कश्यप को महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं। गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में विकेट लेकर मैच में वापसी कराई। आरपीएल राइडर्स को 15 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। टिहरी फाल्कन्स ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टिहरी फाल्कन्स ने कुल 18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 178 रन बनाते हुए यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऋतिक शर्मा ने 39 गेंदों में 73 रन की नाबाद व मैच जिताऊ पारी खेली। कप्तान शिवम चौधरी ने 29 रन, हिमेश कृष्णा ने 27 रन व ओशो मोहन ने 35 रन की उपयोगी पारी खेली। आरपीएल राइडर्स की ओर से अब्दुल माजिद और आराध्या यादव को 1-1 विकेट मिला। टिहरी फाल्कन्स को 11 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। इस दौरान टिहरी फाल्कन्स की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल किया। वहीं ऋतिक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रूख बदल दिया और टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal