घटिया मानसिकता के साथ एक्सईएन पर उत्पीड़न के आरोप पीड़ित कर्मचारी की मां ने दी एसएसपी कार्यालय में तहरीर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन की घटिया मानसिकता के साथ सहकर्मी के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी से आहत पनपे विवाद के बीच विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। उक्त मामले में एक्सईएन के विरोध में एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल चौधरी व महामंत्री कुलवंत सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने आरईडी विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार द्वारा कर्मचारी और उसके परिवार पर आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी को लेकर मंगलवार को विकास भवन में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारी एसोसिएशन ने आरईडी कार्यालय पर पूरी तरह तालाबंदी करते हुए सभी ने कार्य बहिष्कार किया। उधर, सीडीओ ने एसोसिएशन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरईडी एक्सईएन से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं इस मामले में डीएम ने संज्ञान लेते हुए एक्सईएन को तलब किया है। उधर, पीड़ित कर्मचारी सुमित कुमार की मां ने भी इस मामले में आरईडी एक्सईएन के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में तहरीर देते हुए एक्सईएन पर रिपोर्ट भी दर्ज कराने की मांग की।
मंगलवार को विकास भवन में तृतीय तल पर स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कर्मचारियों के सम्मान को लेकर विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया। आरईडी विभाग में सुमित कुमार शर्मा वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उसका आरोप है कि बीते ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार द्वारा सुमित कुमार व उनके परिवार पर आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी की गई। जिसके विरोध में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी एसो. के अध्यक्ष राहुल चौधरी व महामंत्री कुलवंत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों ने आरइर्डी कार्यालय के कर्मियों के समर्थन में दफ्तर पर तालाबंदी करते हुए कार्य का बहिष्कार किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका संघ से ओमबीर सिंह, मौ. सालिम, संयुक्त परिषद से रविन्द्र नागर, कुलदीप शर्मा, सिंचाई विभाग से नीरज भटनागर, ग्राम विकास अधिकारी संघ से हरीश एवं विनय त्यागी अपने साथियों के साथ उपस्थित होकर इस धरने को अपना समर्थन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से युसूफ, आदर्श चौधरी, सुधीर कुमार, धीर सिंह, नितिन शर्मा, दीपक, शमीम, निखिल, सुमित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
धरने पर मौजूद विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने स्पष्ट किया कि एक्सईएन अनिल कुमार पर कोई ठोस कार्यवाही, स्थानानतरण होने तक कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रर्दशन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन सभी विकास भवन के कार्यालयों का कार्य बहिष्कार कर धरना प्रर्दशन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने बताया कि कि पीड़ित कर्मचारी सुमित कुमार की मां ने इस मामले में एक्सईएन के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी है। वहीं एक्सईएन पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal