शहरी विकास की महायोजना को चेयरपर्सन ने किया 159 प्रस्ताव वाला बड़ा एजेंडा जारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर क्षेत्र में समग्र विकास को नई दिशा देने की खातिर शुरू कवायदों के बीच पालिका परिषद की आगामी बोर्ड बैठक में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एक महायोजना प्रस्तुत करने जा रही है, जिसमें पेयजल, पथ प्रकाश, निर्माण एवं कर्मियों के हित के साथ पहली बार शहरी सौन्दर्यकरण के लिए एक बिग प्लान पर जोर रहेगा। शनिवार 28 फरवरी को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में टाउनहाल सभाकक्ष में होने वाली इस बैठक में 159 प्रस्तावों के एजेंडे पर विचार होगा और चेयरपर्सन के विकासशील एजेंडे को सदन की स्वीकृति की पूरी संभावना जताई जा रही है।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप इस बार 28 फरवरी को माह के अंतिम दिन होने जा रही बोर्ड बैठक में एक विशेष प्रस्ताव के बूते वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट के रूप में पालिका की आय-व्यय का अनुमानित मूल बजट प्रस्तुत करेंगी। विशेष बात यह कि बैठक में मीनाक्षी स्वरूप शहरी विकास की सोच के साथ 290 करोड़ की आय का बजट पेश कर रही है, जबकि आगामी वित्तीय वर्ष में 486 करोड़ रुपये शहरी विकास पर खर्च करने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई हैं।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि बोर्ड बैठक के लिए प्रस्तुत विकास महायोजना में पेय जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पथ प्रकाश व्यवस्था का विस्तार, विभिन्न निर्माण कार्य को गति, कर्मचारियों के आर्थिक हितों की सुरक्षा के साथ शहर के सौन्दर्यकरण के लिए विशेष परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नगर विकास की इस विस्तृत योजना में नगर क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। आगामी 28 फरवरी को होने वाली बैठक में यदि 159 प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो यह नगरपालिका इतिहास की बड़ी विकासपरक कार्ययोजना साबित होगी।
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की स्वीकृति के बाद 28 फरवरी को प्रात: 11 बजे टाउन हाल सभाकक्ष में पालिका बोर्ड बैठक निर्धारित की गई है। बैठक के लिए जारी एजेंडे में कुल 159 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इन प्रस्तावों में विशेष प्रस्ताव वार्षिक बजट से संबंधित है। परिषद द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित मूल बजट तैयार किया है, जिसे बोर्ड के समक्ष स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेखा विभाग के तैयार आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 की वास्तविक आय 1,82,21,41,198 रुपये दर्ज की गई है, जबकि वास्तविक व्यय 1,52,49,94,023 रुपये रहा है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित मूल बजट में आय 2,90,34,90,000 रुपये प्रस्तावित की गई है। वहीं अनुमानित व्यय 4,86,76,00,000 रुपये रखा गया है। इस वित्तीय वर्ष में एक फरवरी तक पालिका के पास 2,66,78,87,900 रुपये की धनराशि अवशेष थी। वित्तीय वर्ष 2026-27 की समाप्ति पर 70.37 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अवशेष रहने का अनुमान है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मौखिक निर्देशों के अनुपालन में अनुमानित आय और व्यय के आंकड़ों का समुचित आकलन कर यह मूल बजट तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal