विशाल आर्ट ग्रुप संस्थान का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

Share :

मेरठ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌। विशाल आर्ट ग्रुप के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम “मेरा भारत महान” के तहत भव्य आर्टिस्ट एवं अतिथि अवार्ड सम्मान समारोह 2026 का आयोजन मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के अटल सभागार में बड़े ही गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में कला, समाजसेवा, शिक्षा एवं फिल्म जगत से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। संस्थान के डायरेक्टर टीसी गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहलकार सिंह नागर एवं सुभाष चंद्र नागर रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को ‘अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुखराग मूवीस प्रोडक्शन हाउस के सान्निध्य में विकास बालियान द्वारा संस्थान को अवार्ड 2026 प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया, जबकि सरिता मिश्रा द्वारा 42 इंच की भव्य ट्रॉफी प्रदान कर संस्थान के डायरेक्टर टीसी गौतम एवं एमडी आकाश को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणवी फिल्म जगत से सुपरस्टार, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एवं अभिनेता विकास बालियान सहित मॉडल पूजा नेगी, मीनाक्षी मेहरा एवं सरिता मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विशेष आकर्षण के रूप में अक्की प्रोडक्शन के डायरेक्टर एवं यूट्यूबर आकाश गौतम, यूट्यूबर अनुज प्यावली (नोएडा), कारे नंबरदार, योगेश बीरमपुर, अनुज जाटव सिवाया, अक्की प्रधान, अनुराग, बॉबी किशोर, अनुज ठाकुर, शिवा मंगवाना, यस धींगरा, कुणाल प्रधान, अंजली चौधरी एवं वंशिका उर्फ “कल्लो” सहित अनेक कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का सशक्त एवं आकर्षक संचालन डीपी विशाल मान (रियलिटी शो कोऑर्डिनेटर, मुंबई) एवं सोनम सिंह द्वारा किया गया। सुप्रसिद्ध सिंगर फरमान, सुपर मॉडल दिया गुप्ता (दिल्ली), मिस क्वीन इंडिया मेरठ विनर 2025 सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
हरियाणवी फिल्म जगत से आदित्य राठी, सुभाष देव भारती, शैंकी अग्रवाल, शिवम बालियान, विल्सन सिरोही, अतुल वत्सल, डीके चौहान, रमेश चंद्र, झंडा सिंह, बिजेंद्र कश्यप, तोशी पाल एवं पारुल तिवारी सहित अनेक कलाकारों का मंच पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज सेवा एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों में बुद्ध प्रकाश भगत, मंसूर उल इस्लाम, कंवर पाल सिंह, प्रमोद कुमार, डॉ. अनुज शर्मा एवं डॉ. विनय गुप्ता को सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत मंजू शर्मा, नीरज शर्मा, रिहान एवं शब्नूर, संगीता चौधरी को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डेफोडिल पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, संजय पब्लिक स्कूल एवं एन.एस. डांस एकेडमी सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अक्की प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज हरियाणवी गीतों की सफलता के उपरांत नए गीत “दिल्ली कोर्ट में जाटव” का मंच से प्रमोशन किया गया, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा।

देहाती हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े चेहरे विकास बालियान को विशेष सम्मान
कार्यक्रम के दौरान देहाती हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख नाम एवं चर्चित निर्माता-निर्देशक मुजफ्फरनगर निवासी विकास बालियान, अनिल राघव फूफा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके प्रोडक्शन हाउस सुखराग मूवीस से जुड़े कलाकारों को भी मंच पर सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित कलाकारों में शिवांक बालियान, सुभाष देव भारती, रमेश चंद्र, पारुल तिवारी, पूजा नेगी, मीनाक्षी मेहरा, तोशी पाल, आदित्य राठी, विल्सन सिरोही, अतुल वत्सल, डीके चौहान, शैंकी अग्रवाल, बिजेंद्र कश्यप एवं झंडा सिंह सरदार जी सहित अनेक कलाकार शामिल रहे।
इस अवसर पर अभिनेत्री पूजा नेगी एवं मीनाक्षी मेहरा को विशेष रूप से अलग सम्मान प्रदान किया गया। सभी कलाकारों को माला पहनाकर, बुके भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। कलाकारों ने मंच से संबोधित करते हुए विकास बालियान का आभार व्यक्त किया तथा कुछ कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां भी दीं।
वहीं सुखराग मूवीज़ की टीम द्वारा कार्यक्रम के आयोजक टीसी गौतम, उनकी धर्मपत्नी, पुत्र विशाल एवं आकाश को भी प्रतीक चिन्ह, शॉल, बुके एवं स्मृति कप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के लिए जलपान की सुंदर व्यवस्था की गई थी। उपस्थित जनसमूह ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम बताया। समारोह के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal