मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का चार दिवसीय 41वा श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा (ध्वजा यात्रा) का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है जिसमें मंगलवार 24 फरवरी 2026 को श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन नई मंडी रामलीला भवन में किया गया है जिसमें भजन गायिका तृप्ति लड्डा जयपुर से आएंगी और बाबा श्याम को एवं सभी श्याम प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगी ,बुधवार 25फरवरी को रामलीला भवन नई मंडी में होगा महंदी उत्सव जिसमें सभी श्याम प्रेमियों को श्याम नाम की मेंहदी लगाई जाएगी गत वर्षों की भाती इस वर्ष भी बृहस्पतिवार 26 फरवरी 2026 को श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मनोकामना पूर्ति हेतु बाबा श्याम को निशाना चढ़ाएंगे समिति ने इस वर्ष बाबा के प्रेमियों को ₹51 में निशान वितरित कर रहे है। निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी मालवीय चौक होते हुए गौशाला रोड पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को श्री राम लीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर पर श्री श्याम बाबा का फाल्गुन एकादशी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें वृंदावन से प्रसिद्ध भजन गायक एवं रसिक बाबा चित्र – विचित्र जी महाराज पधार रहे हे जो बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगे इस दिन आप सभी प्रेमियों को बाबा के भव्य दरबार एवं भव्य श्रृंगार के भी दर्शन होंगे । श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग ,विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग,संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल,प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल,अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग ,विवेक बंसल एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।

वाल्मीकि क्रान्ति दल ने शिव चौक पर किय डॉ अम्बेडकर की शोभायात्रा का स्वागत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व मे बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वे जन्मोत्सव पर टाउनहॉल से शिशोभित भव्य शोभायात्रा पर शिव चौक व आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर व राष्ट्रीय महासचिव सोनू सरवट वाल्मीकि व समस्त वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा





