80 सीएम युवा उद्यमी पात्रों को बांटे चैक, किया प्रोत्साहित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण की अध्यक्षता में जिला अग्रणी प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जनपद के 80 से अधिक युवाओं को सीएम युवा ऋण योजना का लाभ बैंकों से दिलाते हुए चैक वितरित हुए। इस दौरान सीएम युवा ऋण योजना का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना तथा उन्हें विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से स्वीकृत ऋणों का वितरण किया गया। इस दौरान सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने युवाओं को कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर एवं उद्यमी बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसके लिए संबंधित विभागों के साथ बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पात्र अभ्यर्थियों तक पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम में सीएम युवा ऐप के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया, योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। युवाओं को अधिकाधिक संख्या में ऐप डाउनलोड कर योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार, परियोजना प्रबंधक नेडा भजन सिंह सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई