वन टाइम टैक्स योजना को बढ़ावा देने के लिए परिवहन मेले का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार ने परिवहन कर प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए वन टाइम टैक्स व्यवस्था को लागू कर दिया है। नई व्यवस्था की जानकारी देने और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार से प्रारंभ दो दिवसीय परिवहन मेला आयोजित किया गया। एआरटीओ कार्यालय पर आयोजित मेले में अधिकारियों ने मौके पर शंकाओं का समाधान करने के साथ टैक्स जमा किया। विभागीय अफसरों ने इस बीच सभी वाहन स्वामियों व परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों से मेले में भाग लेकर नई व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की।
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के जारी निर्देशों के बीच परिवहन कार्यालय मुजफ्फरनगर के परिसर में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन अजय मिश्र, एआरटीओ प्रशासन सुशील कुमार मिश्रा एवं संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) ने मेले में उपस्थित ट्रांसपोर्टरों व अन्य को सरकार की वन टाईम टैक्स योजना की लागू व्यवस्था से संबंधित नियमों, कर निर्धारण प्रक्रिया, कर गणना, भुगतान की विधि एवं समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। वाहन स्वामियों की शंकाओं का समाधान मौके पर किया गया। इस दौरान कर भुगतान/समायोजन की सुविधा प्रदान किए जाने के साथ परिवहन विभाग की आकर्षक योजना का लाभ उठाने हेतु पैंफलेटों का भी वितरण किया गया। उपरोक्त मेले में परिवहन विभाग की कार्यवाही से वाहन स्वामियों द्वारा रुपए 2.11 लाख एक बारीय कर के रूप में जमा कराये गये। मेले में मुख्य रूप से शाहिद खान टैक्सी आॅपरेटर, मौ. दिलशाद टैक्सी आपरेटर, राहुल त्यागी टैक्सी आॅपरेटर, मनीष तायल ट्रासंपोर्टर एवं संजय अग्रवाल ट्रासंपोर्टर, टाटा मोटर्स एवं मारूति एजेन्सी पदाधिकारियों, वाहन स्वामियों, अन्य ट्रांसपोर्टरों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई