बजा डिस्ट्रिक्ट बार संघ के चुनाव का बिगुल, कुल 2369 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के नामांकन का कार्य प्रारंभ हो गया। प्रात: 10 बजे से दो बजे तक विभिन्न पदों पर शुरू नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए 05-05 दावेदारों समेत अन्य पदों पर गु्रपों में अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सोमवार को नामांकन और नामांकन-पत्रों की जांच प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी नामांकन-पत्र वैध घोषित किए गए। इस दौरान बार संघ सभागार में मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया एडवोकेट समेत चुनाव अधिकारी के रूप में ललित कुमार शर्मा, रमेश चन्द गोयल, ज्ञानेन्द्र कुमार त्यागी, रियाज हसन राठी, धर्मेन्द्र कुमार पुंडीर, सरब सिंह, कैलाश चन्द, मनोज सौदाई, सतेश्वर तोमर के अलावा एल्डर कमेटी चेयरमैन आनन्द प्रकाश त्यागी, सदस्य के रूप में नासिर अली, हंसानन्द शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की नामांकन-पत्र प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया ने बताया कि बार संघ अध्यक्ष पद के लिए अनिल जिन्दल, अर्जुन सिंह, प्रमोद त्यागी, मौ. अन्जुम खां और सुरेन्द्र पाल मैनवाल ने ताल ठोंकी है। वहीं महासचिव पद पर जितेन्द्र कुमार, नवाब अली चौधरी, प्रदीप कुमार मलिक, विकास त्यागी और सुरेन्द्र कुमार मलिक मैदान में हैं। वरिष्ठत्तम उपाध्यक्ष पद के लिए ईश्वर चन्द त्यागी, चन्द्रवीर चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार पुंडीर, नरेन्द्र सिंह और स्वर्ण सिंह ने नामांकन-पत्र दाखिल किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अबरार अहमद, अमित कुमार जैन, नीशु कान्त शर्मा, मुनव्वर हुसैन, सुधीर कुमार चौहान और सुभाष चन्द ने दावेदारी की है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष 15 वर्ष के लिए अब्दुल हक, देवेंद्र कुमार कैल, राधेश्याम त्यागी, शौकिन्द्र कुमार, सनसवीर, संदीप कुमार डबास एवं उपाध्यक्ष 10 वर्ष के लिए अमित भारद्वाज, अमित मैनी, कृष्णपाल, नीरज कुमार, मौ. गुलबहार त्यागी, मौ. यासीन व सुरेन्द्र चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सह सचिव पद के लिए गीता रानी, जुबेर त्यागी, निशा रानी, पंकज कुमार, मीनाक्षी द्विवेदी, मौ. ताजीम, राजीव कुमार सिंघल, शशि प्रभा और शांतनु पुंडीर ने नामांकन किया। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य के लिए 12 और कनिष्ठ सदस्य के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र दाखिल करते हुए इस चुनाव को रोचक बना दिया। सोमवार दो बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। नामांकन के बाद अब मंगलवार को प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद चुनाव की सही स्थिति स्पष्ट होगी। इसके साथ सभी प्रत्याशी अपने-अपने पैनल को अंतिम रूप देने में जुट गए है।
मुख्य चुनाव अधिकारी उदय वीर सिंह पोरिया ने बताया कि मतदाता सूची में इस बार कुल 2369 अधिवक्ताओं के नाम दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी प्रत्याशी को अपना नाम वापसी लेना हो तो मंगलवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक वापस लिया जा सकेगा। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण पारदर्शी चुनाव के लिए सहयोग मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई