न्यू होराइजन स्कूल के बच्चों ने 35वीं राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बीते दिनों 31 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित होने वाली 35वीं बालक एवं बालिका राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में इस बार उत्तर प्रदेश की खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए न्यू होराइजन स्कूल मुजफ्फरनगर के छात्र वरदान बालक वर्ग कक्षा 8 एवं छात्रा अपेक्षा बालिका वर्ग, कक्षा 7 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जनपद एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। खेल मैदान में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्तर प्रदेश की बालक टीम ने कांस्य पदक (तृतीय स्थान) प्राप्त किया, जबकि बालिका टीम ने बेस्ट 8 में स्थान बनाते हुए सातवाँ स्थान हासिल किया। उक्त दोनों खिलाड़ियों ने आॅल राउंडर के रूप में अपने कौशल, अनुशासन एवं समर्पण से टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सोमवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में इस सफलता के लिए स्कूल प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों खिलाड़ियों को इस दौरान अभिभावकों के साथ आमंत्रित करते हुए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के खो-खो प्रशिक्षक (कोच) आनंद मलियन को भी उनके कुशल मार्गदर्शन, अथक परिश्रम एवं समर्पित प्रशिक्षण के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित कर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने कहा कि हरियाणा में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम है। इसमें कोच एवं अभिभावकों का योगदान भी अत्यंत सराहनीय है। इसके साथ विद्यालय परिवार ने सभी को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal