किसानों की आय बढ़ाने और लागत घटाने पर केंद्रित है बजट — मंत्री कपिल देव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विधानसभा क्षेत्र के कूकड़ा मण्डल के ग्राम मखियाली में आयोजित जन चौपाल में मंत्री कपिल देव ने बजट 2026-27 को किसान हित में ऐतिहासिक बताते हुए कृषि क्षेत्र के लिए किए गए व्यापक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य “हर खेत को पानी” अभियान को गति देना है, जिसके तहत सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं को बढ़ावा तथा लंबित परियोजनाओं को पूर्ण करने हेतु विशेष धनराशि का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि उन्नत व प्रमाणित बीजों की उपलब्धता, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, मृदा स्वास्थ्य सुधार तथा उर्वरक सब्सिडी के माध्यम से खेती की लागत घटाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। साथ ही कृषि यंत्रीकरण, ड्रोन तकनीक, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन, प्रिसिजन फार्मिंग और कृषि स्टार्टअप को बढ़ावा देकर युवाओं को खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते योगदान पर प्रकाश डालते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि AI आधारित फसल सलाह, मौसम पूर्वानुमान, रोग पहचान, मिट्टी विश्लेषण तथा स्मार्ट सिंचाई प्रबंधन जैसी तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसानों को सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी, उत्पादन बढ़ेगा और लागत में कमी आएगी। किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने हेतु आधुनिक वेयरहाउस, कोल्ड-चेन, भंडारण क्षमता विस्तार एवं मजबूत कृषि विपणन अवसंरचना विकसित करने पर भी बजट में विशेष जोर दिया गया है।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा बढ़ाया जाएगा, सस्ती दरों पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ब्याज अनुदान और फसल बीमा योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को त्वरित राहत मिल सके। पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन एवं मधुमक्खी पालन को आय के वैकल्पिक स्रोत के रूप में विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम मखियाली एवं चांदपुर से आए नागरिकों की समस्याएँ सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया गया।
अपने संबोधन के समापन में उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि, क्षेत्र का समग्र विकास और हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर आंचल तोमर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, वीरपाल, संदीप प्रधान, योगेश प्रधान, शीशपाल, ओमपाल कटारिया , राकेश बीडीसी, जयनंद कश्यप, रामकुमार शर्मा, जयवीर, करण बाबा, कल्लू बाबा, प्रमोद, परमिंदर, प्रमोद राठी चेयरमैन, संजीव उर्फ कल्लू प्रधान कुकड़ा, मोनू, दिनेश बिलासपुर, अमित रोडवेज, अनुजमखियाली से आंचल तोमर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, वीरपाल, संदीप प्रधान, योगेश प्रधान, शीशपाल, ओमपाल कटारिया, जयनंद कश्यप, रामकुमार शर्मा, जयवीर, करण बाबा, कल्लू बाबा, प्रमोद, परमिंदर, प्रमोद राठी चेयरमैन, संजीव उर्फ कल्लू प्रधान कुकड़ा, मोनू, दिनेश बिलासपुर, अमित रोडवेज, अनुज, सुनील प्रधान चांदपुर, सुधीर आर्य, अरविंद कश्यप, विक्की चांदपुर, अशोक मैनेजर चांदपुर,रविंद्र प्रधान भंडूरा, सोनू पाल सिखरेड़ा, घीर सिंह सैनी, हरेंद्र पाल निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कुकड़ा, अमित शास्त्री मंडल अध्यक्ष कुकड़ा, सुशील गोयल मंडल महामंत्री, नरेश प्रजापति मंडल महामंत्री, विशाल खोखर मंडल उपाध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।, सुनील प्रधान चांदपुर, सुधीर आर्य, अरविंद कश्यप, विक्की चौधरी चांदपुर, अशोक मैनेजर चांदपुर,रविंद्र प्रधान भंडूरा, सोनू पाल सिखरेड़ा, घीर सिंह सैनी, हरेंद्र पालनिवर्तमान मंडल अध्यक्ष कुकड़ा, अमित शास्त्री मंडल अध्यक्ष कुकड़ा, सुशील गोयल मंडल महामंत्री, नरेश प्रजापति मंडल महामंत्री, विशाल खोखर मंडल उपाध्यक्ष आदि गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal