रामपुरी में रुकवा दिया दबंगों ने सड़क निर्माण का कार्य, बंद गली में अवैध कब्जा, सभासद से अभद्रता

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका के वार्ड 21 रामपुरी क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य दबंगों के विरोध के चलते बीते 15 दिनों से ठप पड़ा है। बंद गली के अंतिम छोर पर रहने वाले दो लोगों पर अवैध कब्जा कर सड़क निर्माण को रुकवाने और लोगों से झगड़ा करने के गंभीर आरोप हैं। परेशान लोगों ने मामले की शिकायत नगर पालिका चेयरपर्सन से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
नगरपालिका परिषद के वार्ड 21 के अंतर्गत रुड़की रोड स्थित रामपुरी गेट की एक लिंक गली में सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। उक्त निर्माण कार्य नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल की निधि से कराया जा रहा है। हालांकि, बीते करीब पंद्रह दिनों से यह कार्य शुरू होते ही विवादों में घिरा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त गली बंद है, जिसके अंतिम छोर पर आमने-सामने रहने वाले दो दबंगों से मौहल्लेवासी परेशान हैं। आरोप है कि दोनों अपने मकानों के सामने सड़क को ऊंचा करते हुए सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे निजी पार्किंग में इस्तेमाल कर रहे हैं। ठेकेदार द्वारा पक्की सड़क का निर्माण शुरू किया तो इन लोगों ने निर्माण में बाधा डालते हुए उसे रुकवा ही दिया। आरोप है कि रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी हो रही है और विरोध करने पर झगड़े की स्थिति बन जाती है।
शनिवार में रामपुरी के दर्जनों लोग वार्ड सभासद रजत धीमान के साथ पटेलनगर स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप से मुलाकात की। इस दौरान चेयरपर्सन के नाम सौंपे शिकायती पत्र में क्षेत्रीय लोगों ने पूरे मामले से अवगत कराते हुए बताया कि रामपुरी गेट वाली गली में प्रेमी हलवाई के सामने ही सुदेश पत्नी नरेश तथा ड्रीम कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह ने अवैध कब्जा कर रखा है और वहां अपनी गाडी पार्किंग बना ली है। आरोप है कि ये दोनों ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य को नहीं होने दे रहे हैं, जिससे गली के सभी निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सभासद रजत धीमान ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपितों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने सभासद के साथ दुर्व्यवहार किया। इससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। उन्होंने इस अवैध कब्जे को हटवाकर उक्त सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए चेयरपर्सन ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को शिकायत का संज्ञान लेकर जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal