डीएम-एसएसपी ने तहसील में सुनी फरियादियों की समस्या, प्राप्त 59 शिकायतों में 5 का किया निस्तारण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। क्षेत्र के फरियादियों को सुलभ न्याय दिलाने की खातिर योगी सरकार द्वारा शुरू संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, समाज कल्याण, राशन कार्ड, भूमि विवाद, पालिका, नगर पंचायत, राजस्व से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित पेंशन, सड़क से संबंधित पुलिस प्रशासन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
सदर तहसील समाधान दिवस के अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा ने इन विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को भी समय रहते अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण, संतोषजनक एवं समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए, इसमें किसी तरह की शिथिलता ना बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए । उन्होंने निर्देश दिए कि आईजीआरएस में शिकायत कंप्यूटर पर अपलोड होने से पहले शिकायत को अच्छी तरह से पढ़ लें, उसके बाद ही कंप्यूटर पर अपलोड कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया। उन्होंने शेष शिकायतों को विभाग के अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देश दिए कि पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के संबंध में फीडबैक लें कि वह संतुष्ट है तथा मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तय किया जाए। इस दौरान सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, सीएमओ सुनील तेवतिया, तहसीलसदर राधेश्याम गौड़, सीओ सदर रविशंकर, उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीएसए संदीप कुमार, सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal