नवनियुक्त रालोद जिलाध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठाया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के साथ ही वेस्ट यूपी में राष्ट्रीय लोकदल संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने के उद्देश्य से नियुक्त किए गए पदाधिकारियों के सम्मान में शुक्रवार को जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का जोश और संगठन के प्रति समर्पण साफ तौर पर देखने को मिला।
राष्ट्रीय लोकदल के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर बनाये गये पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक का शुक्रवार को सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। जैसे ही संजय राठी कार्यालय पहुंचे, युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारेबाजी के बीच युवा कार्यकर्ताओं ने संजय राठी को कंधों पर उठाकर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि संजय राठी और तरसपाल मलिक संगठन की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संगठन को युवा जोश और अनुभव दोनों देने का कार्य किया है। इन दोनों नेताओं की ताजपोशी से रालोद संगठन को नई शक्ति और मजबूती मिलेगी। मंत्री अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। संजय राठी ने भरोसा दिलाया कि रालोद को जिले में और अधिक मजबूत किया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर तरसपाल मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद लगातार आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और संगठन की एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक मिथलेश पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय सहित अन्य पदाधिकारी और सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही

श्रीराम कॉलेज में हुआ मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक

केंद्र सरकार को भारतीय कृषि उत्पादों के यूरोपीय देशों में निर्यात को बढ़ावा देने, के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान भारतीय कृषि निर्यात को वैश्विक स्तर पर, विशेषकर यूरोपीय संघ (European Union) के बाजारों में, एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए

डॉ संदीप शर्मा को उनके द्वारा किए गए सर्वाधिक रक्तदान के लिए प्रथम स्थान से किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी संस्थाएं जो रक्तदान करती हैं। सभी संस्थाएं विगत वर्षों से रक्तदान कर जनहित में कार्य कर रही हैं उनको सभी को स्मृति चिन्ह देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व

रोटरी ने पोलियो उन्मूमलन का बीडा 35 वर्ष पूर्व उठायाः गर्वनर पायल गौर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के अर्न्तगत एक विशाल जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो पर निकली। उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव एवं सुनील अग्रवाल ने बताया कि रूडकी रोड स्थित नगरपालिका इण्टर कॉलेज के प्रंागण मे रैली से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें

सनातन धर्म कॉलेज में “TechnoRang: Algorithms of Art” रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा *“TechnoRang: Algorithms of Art”* थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला और तकनीक के समन्वय के माध्यम से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal