ब्रह्मा बाबा की स्मृति में शांति और श्रद्धा से ओतप्रोत हुआ दिव्य अनुभूति भवन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संस्थापक पिता ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केशवपुरी की ओर से बामनहेड़ी स्थित दिव्य अनुभूति भवन में स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशवपुरी सेवा केंद्र की इंचार्ज राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने ब्रह्मा बाबा के दिव्य व प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा बाबा का जन्म वर्ष 1876 में हैदराबाद सिंध में हुआ। वे एक सफल व्यवसायी और आदर्श गृहस्थ थे, परंतु ईश्वरीय आह्वान के पश्चात उन्होंने सांसारिक सुख-सुविधाओं, वैभव और प्रतिष्ठा का त्याग करते हुए अपना संपूर्ण जीवन आत्मिक जागरण व विश्व कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कि ब्रह्मा बाबा ने राजयोग के माध्यम से आत्मा व परमात्मा के शाश्वत संबंध की सरल एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रदान की। उनके द्वारा दी शिक्षाएं आज विश्व के 140 से अधिक देशों में लाखों लोगों के जीवन में शांति, पवित्रता व सकारात्मक परिवर्तन का आधार हैं। उनका अव्यक्त जीवन मौन शक्ति, सहनशीलता, नि:स्वार्थ सेवा, ईश्वरीय अनुशासन का अनुपम उदाहरण है।
कार्यक्रम के दौरान वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से ब्रह्मकुमारीज की वरिष्ठ दादी निर्मल शांता तथा प्रकाशमणि के प्रेरक अनुभवों को सभी ने ध्यान से सुना। कार्यक्रम में आए हुए सभी ब्रह्मवत्सों को अपने जीवन में धारण करने के लिए वरदान लिखे बैज दिए गए। कार्यक्रम के दौरान राजयोग ध्यान का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने गहन शांति और दिव्य अनुभूति का अनुभव किया। सभी ने ब्रह्मा बाबा द्वारा बताए श्रेष्ठ संस्कारों, पवित्रता, सरलता, सहनशीलता व सेवा को अपने जीवन में आत्म सात करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के वातावरण में गहरी शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया गया। इस दौरान बीके सरला, रिया, विधि, शीतल, शालिनी, राधिका, सविता, गीता, अंजू, नवनीत, नरेश, कपिल, विजय, राजपाल सिंह, कृष्णपाल, डॉ. शैलेश, सुशील, सतीश वर्मा व मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल बड़ी संख्या में भाई-बहिनें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal