पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेजी से बदलता सामाजिक वातावरण चिंता का सबब – यशपाल बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशपाल बालियान ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश का पश्चिम क्षेत्र अपनी बहादुरी, देश प्रेम, परिश्रम और संस्कारों से जाना जाता रहा है। यहां के बारे में कहा जाता है कि यहां के लोग बेहद मेहनती और तार्किक बुद्धि वाले हैं जो समय की नजाकत को तुरंत पहचान लेते हैं। पश्चिम क्षेत्र के लोगों को क्रांतिकारी स्वभाव का माना जाता है। यदि अस्मिता अथवा मान सम्मान की बात हो तो यहां के लोग किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। सामाजिक ताना-बाना और संस्कारों की लड़ी यहां पुराने समय से ही बहुत मजबूती रही है लेकिन आज के आधुनिक परिवेश में अनपेक्षित रूप में बदलती कुछ चीजें यहां के लोगों को असहज कर रही है। चूंकि यहां पर हमेशा सामाजिक खापों और सामाजिकता का प्रभाव रहा है फलस्वरूप आए दिन कोई ना कोई नया मुद्दा बनते देर नहीं लगती।
आज माननीय मुख्यमंत्री योगी की अपराध व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का भी पश्चिम क्षेत्र में कारगर होना दबंगई, जातियों में टकराव, अनैतिक संबंधों की घटनाओं का राजनीतिकरण होना, करना-खाना और भाईचारा छोड़कर किसी भी घटना को राजनीति के चश्मे से देखना आदि बातों के कारण चुनौती बना हुआ है ये बातें समाज को कमजोर और चिंतित कर रही है। पश्चिम क्षेत्र वह क्षेत्र रहा है जहां के शिक्षा संस्थानों से 70- 80 के दशक में निकले अध्यापकों, इंजीनियरों, भूमि से जुड़े लोक सेवकों ने लगभग समूचे उत्तर भारत में अपनी सेवाएं देकर एक मजबूत सामाजिक और आर्थिक आधार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पश्चिमी क्षेत्र की क्रांतिकारी धरती आज अपनी मूल विशेषताओं और उपलब्धियों से विचलित होती प्रतीत होती है क्योंकि समूचे क्षेत्र में आए दिन किसानों, व्यापारियों, मजदूरों, धार्मिक एवं जातिगत संगठनों के धरनें-प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे हैं। ऐसी चीजों का निरंतर होना किसी भी सभ्य समाज के लिए अच्छा नहीं माना जा सकता क्योंकि इससे सामाजिक और आर्थिक प्रगति बाधित होती है और कानून का शासन कमजोर दिखता प्रतीत होता है।
आज क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, लेखकों, पत्रकारों और प्रबुद्ध नागरिकों को अपने पश्चिम की परंपरागत मजबूतियों, संस्कारों, स्वभाव और पारस्परिक मेलजोल पर चिंतन करने की जरूरत है जिससे यह क्षेत्र अनावश्यक पचड़ों और विवादों से बाहर निकल कर आर्थिक मजबूती के साथ सुंदर सामाजिक वातावरण का निर्माण करता दिखाई दे!
आज बहुत जरूरी हो गया है गांवों की तरफ ध्यान देना जहां युवाओं में नशे और विकारों की लत तेजी से बढ़ रही है। आज गांवों में छोटी सी बात पर आपस में झगड़ा होना और उसके बाद पुलिस थानों और कोर्ट कचहरी तक की नौबत आना आम बात हो गई है जिससे सामाजिक और पारिवारिक ढांचा कमजोर हो रहा है। ग्राम प्रधान का पद जो गांव की जिम्मेदारी और सेवा के दायित्व का होता है उसका राजनीतिकरण हो गया है। हमें ग्राम स्तर पर मुख्य रूप से अपने अच्छे जीवन यापन हेतु खेती-मजदूरी, ग्रामीण कुटीर धंधों, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रदूषण मुक्त हवा पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। गांव के समग्र विकास के लिए ग्राम प्रधान को राजनीति से ऊपर उठकर गांव के भाईचारे, गांव के विकास और गांव की आर्थिक प्रगति पर फोकस करना होगा। ग्राम प्रधान द्वारा अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी और नैतिकता के साथ निभाने से निश्चित रूप से अपराध और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। अतः हम सभी एक अच्छी सोच और अच्छे लक्ष्य को ध्यान में रखकर गांव-कस्बों, जनपद, राज्य और देश की प्रगति में अपना आर्थिक और सामाजिक योगदान देने की सोच को साकार रूप दें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal