तीसरे दिन भी जारी रही भूख हड़ताल, सिटी मजिस्ट्रेट ने जाना हाल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिंचाई विभाग की ओर से निर्मित कराई गईं तीन सड़कों की गुणवत्ता मामले में ग्राम पीनना निवासी शिकायतकर्ता सुमित मलिक की कलक्ट्रेट में शुरू भूख हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को चिकित्सकों की एक टीम ने मेडिकल चेकअप किया इस दौरान सुमित का वजन 3 किलो घटा पाया गया जबकि सुमित का बीपी और शुगर स्थिर था। आपको बता दे कि धरने पर बैठे शिकायतकर्ता के पास दो दिन बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो बुलेटिन ने अपने समाचार पत्र के माध्यम से इस खबर को निष्पक्षता से प्रकाशित किया जिसके बाद तीसरे दिन सुमित का मेडिकल चेकअप ओर देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ और एलआईयू इंस्पेक्टर आकाश कुमार ने भूख हड़ताल पर बैठे सुमित से वार्ता की और उसका हाल जाना। शिकायतकर्ता सुमित मलिक का कहना है कि जनपद में तमाम जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने निर्माण में अनियमितता की जांच कराई थी। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने डीएम के निर्देश पर पांच दिसंबर को बुड़ीना खुर्द और 18 दिसंबर को चरथावल-पीनना मार्ग राजवाहा पटरी पर बनी सड़क का निरीक्षण कर जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं हुई ऐसा क्यों? सुमित ने बताया कि मेरी भूख हड़ताल जांच पूरी होने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सहित सड़क का मजबूती से निर्माण होने तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई