सर्दियों में हृदय रोग-हृदयाघात का बढ़ता खतरा, सतर्कता से बचाव संभव: सीएमओ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीएमओ सुनील तेवतिया ने सर्दी के मौसम में हृदय रोग व हृदयाघात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में तापमान में गिरावट के कारण शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ता है और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसका प्रभाव विशेष रूप से बुजुर्गों, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा व पहले से हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों में अधिक देखने को मिलता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ठंड के इस मौसम में शारीरिक गतिविधि में कमी, अधिक तैलीय एवं मसालेदार भोजन के सेवन, धूम्रपान व शराब जैसी आदतें हृदय रोग के जोखिम को और बढ़ा देती हैं। इसके साथ ठंड के कारण रक्त गाढ़ा होने से हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, विशेषकर उन लोगों में जिनका पहले से ही हृदय रोग का इतिहास रहा है। उन्होंने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि हृदय को सुरक्षित रखने के लिए सर्दियों में अत्यधिक ठंड से बचाव बहुत आवश्यक है। उन्होंने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, सुबह और देर रात कड़ाके की ठंड में टहलने से बचने, नियमित रूप से हल्का व्यायाम करने, संतुलित एवं कम नमक वाला भोजन लेने की सलाह दी। उन्होंने तैलीय भोजन, धूम्रपान व शराब के सेवन से परहेज करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को अपनी दवाएं नियमित रूप से लेने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सर्दियों में थोड़ी सी सावधानी, समय पर जांच व स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर हृदय रोग एवं हृदयाघात के खतरे से प्रभावी रूप से बचा जा सकता है। उन्होंने अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार एवं समाज को भी हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई