पटेलनगर में रावण दहन संग महिला शक्ति का विजय प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर की ओर से आयोजित 50वें श्री रामलीला मंचन में इस वर्ष विजयदशमी पर एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहां नगर की प्रथम महिला चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रावण दहन के आयोजन में न सिर्फ भागीदारी की, अपितु श्रीराम का पात्र निभा रहे कलाकार संग मिलकर रावण के पुतले का दहन कर असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक प्रस्तुत करते हुए यहां महिला सशक्तिकरण का विजय प्रदर्शन भी किया।
पटेलनगर श्री रामलीला मंचन महोत्सव समिति आयोजकों द्वारा कार्यक्रम को खास बनाने के लिए महिलाओं के हाथों रावण दहन कराकर मातृत्व का शक्ति प्रदर्शन कराने का काम किया। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड 33 की सभासद सीमा जैन, अपनी पुत्रवधू आकांक्षा कार्तिक स्वरूप और पौत्री गौरवी स्वरूप के साथ मिलकर रावण के पुतले का दहन किया। इस बीच वहां जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से महिला नेतृत्व को समर्थन दिया। मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने कहा कि इस साल पटेलनगर रामलीला अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है, इसे यादगार बनाने के साथ ही समाज को महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए महिला शक्ति से रावण दहन कराया गया। उन्होंने बताया कि रावण दहन लीला प्राचीन भारतीय संस्कृति में अधर्म, अहंकार और अत्याचार के अंत का प्रतीक मानी जाती है, वहीं इस बार आयोजन ने इसे आधुनिक संदर्भ में महिला सशक्तिकरण के स्वरूप में ढाल दिया। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का इस आयोजन में आगे आकर नेतृत्व करना समाज में महिलाओं की भूमिका के विस्तार और उन्हें मिले सशक्त मंच का प्रमाण रहा है।
संयोजक विकल्प जैन ने कहा कि यूपी सरकार और पुलिस द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति 5.0 अभियान, महिला व बालिकाओं की सुरक्षा के साथ सम्मान व आत्मनिर्भरता को समर्पित है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस और प्रशासन द्वारा महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा जागरूकता, स्व: रोजगार प्रशिक्षण और कानूनी सहायता जैसी कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जो सरकार का सराहनीय निर्णय है।
रावण दहन से पूर्व पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज हम न सिर्फ रावण के पुतले को जला रहे हैं, अपितु हर उस सोच को जलाते हैं जो महिलाओं को कमजोर मानती है। नारी शक्ति सिर्फ सीता या दुर्गा के रूप में नहीं, बल्कि हर घर, हर क्षेत्र में निर्णय लेने वाली, नेतृत्व करने वाली शक्ति के रूप में स्थापित हो रही है। मिशन शक्ति इसका ही प्रमाण है। हमें बेटियों को केवल बचाना नहीं, उन्हें बढ़ाना है, आगे लाना है व हर मंच पर उन्हें समान अवसर देना भी है। उन्होंने सभी माताओं, बहनों व बेटियों से आग्रह किया कि वे आत्मविश्वास के साथ ही आगे आएं, शिक्षित बनें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति का यह आयोजन सांस्कृतिक समर्पण, महिला जागरूकता और सामाजिक सुधार की त्रिवेणी का संगम बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई