मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर एफपीओ से जुड़कर विशेषज्ञों की देखरेख में प्रदर्शन के लिए इस बार फसल तैयार करने वाले किसान फायदे में रहेंगे। इस बार की गई व्यवस्था के बीच कृषि विभाग नि:शुल्क बीज उपलब्ध कराएगा, जबकि अन्य सामान्य किसानों को बीज में सब्सिडी दी जाएगी। शासन से बीज आवंटन होने के साथ इसी सप्ताह में यह बीज गोदाम तक पहुंच जाएंगे।
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया है कि सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित रबी फसल 2025-26 में शरदकालीन गन्ने के साथ राई/सरसों की अन्त:फसली खेती कराने के संबंध में जनपद को 1794.52 हैक्टेयर क्षेत्रफल का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके लिए 4 किग्रा प्रति हैक्टेयर की दर से 71.78 कुंतल बीज उपलब्ध है, जिसे नि:शुल्क प्राप्त करने के लिये किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर आॅनलाईन आवेदन 01 सितंबर से 16 अक्टूबर तक कर सकते है। उन्होंने बताया कि बीज बुकिंग करने वाले कृषकों के मध्य सरसों का बीज वितरण आॅनलाईन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थी चयन की प्रक्रिया के आधार पर पोस मशीन के माध्यम से किया जायेगा। आॅनलाईन आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल 16 अक्टूबर तक खुला रहेगा। ऐसे में योजना का लाभ पाने के लिए इच्छुक किसान समय रहते उक्त आवेदन कर सकते हैं।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






