डीएवी इंटर कॉलेज की टीम ने जीता फाइनल का खिताब

Share :

मुजफ्फरनगर। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस, 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएवी डिग्री कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इससे पूर्व लखनऊ से मुख्यमंत्री का लाईव प्रसारण भी कॉलेज के आॅडिटोरियम में स्क्रीन पर लाईव देखने के साथ ही शपथ कार्यकम कराया गया, जिसमें लगभग 300 खिलाड़ियों के साथ सभी अतिथि एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश शासन एवं खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में डीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौ. तेजवीर सिंह सांसद मथुरा, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, विधायक मिथलेश पाल का स्वागत डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ व कॉलेज प्राचार्या गरिमा जैन एवं उप क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई द्वारा संयुक्त रूप से बुके व अंगवस्त्र प्रदान कर किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा जनपद की राष्ट्रीय स्तर पर एथलैटिक्स खेलों की उभरती खेल प्रतिभाओं जिनमें क्रमश: शालिनी, आयुषी एवं विशाखा को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। वहीं ताईक्वाांडों की राज्य स्तरीय खिलाड़ियों में लवीश शर्मा, विनीत को सम्मानित किया गया। हॉकी प्रतियोगिता में जिले के स्कूल, कॉलेजों एवं क्लबों की 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। हॉकी प्रतियोगिता का फाईनल मैच डीएवी इंटर कॉलेज एवं लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें डीएवी इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री का लाईव प्रसारण कॉलेज आॅडिटोरियम में स्क्रीन पर लाईव दिखाया। इस दौरान 100 मी. दौड़ में अजहर, रोहन, व वंश बालियान, 200 मी. दौड़ में मुजम्मिल, लविश व आरिश शाह को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता आयोजन में राजेश कुमार श्रीवास डीआईओएस, बीएसए सन्दीप कुमार, प्रवीण शर्मा प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज, पूनम विश्नोई उपक्रीड़ाधिकारी, मनीश शर्मा वुशू प्रशिक्षक, रवि कुमार कैनोईग प्रशिक्षक, प्रदीप कुमार कुश्ती प्रशिक्षक, विकास सैनी एथे. प्रशिक्षक, सत्यकाम तोमर पीटीआई के अतिरिक्त विभिन्न खेलों के वरिष्ठ खिलाड़ी, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई