अमरोहा व रामपुर के युवाओं ने अग्निवीर बनने को दिखाया दमखम

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के अन्तर्गत जनरल ड्यूटी समेत अन्य सेवाओं के लिए शुरू भर्ती प्रक्रिया गुरूवार को एक दिन के बाद शुक्रवार सुबह नई ऊर्जा एवं जोश के बीच तय कार्यक्रम के तहत अमरोहा एवं रामपुर जिले के 1171 युवाओं को ग्राउंड में दौड़ने का मौका दिया गया। इससे पूर्व मध्य रात्रि के बाद प्रवेश पत्रों की जांच पड़ताल के बाद मैदान में उतरे युवाओं को शुक्रवार सुबह हुई बारिश से व्यवधान झेलने को विवश होना पड़ा। इस बीच कुछ राउंड दौड़ होने के बाद बारिश के चलते दौड़ प्रक्रिया को बाद में कराया गया। इस बीच लक्ष्य पाने की खातिर मैदान से सड़क तक दौड़ते युवाओं की उम्मीदों को बारिश के चलते मायूस होना पड़ा। इस बीच कई युवाओं को गिरने से हल्की चोट झेलनी पड़ी। इस बीच मेरठ रोड भर्ती क्षेत्र में दौड़ से बाहर निकले इन युवाओं के चेहरों पर मायूसी स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
भारतीय थल सेना मेरठ भर्ती कार्यालय की ओर से जनपद के मेरठ रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड एवं चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते 22 अगस्त से वेस्ट यूपी के 13 जिलों के करीब 17 हजार अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद भर्ती रैली में दौड़ समेत अन्य शारीरिक परीक्षाओं से गुजरने के लिए निमंत्रण दिया गया था। जिला मुख्यालय पर इस बीच शुक्रवार को एक दिन के विश्राम के बाद नुमाइश ग्राउंड में गुरूवार देर सायं भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हुई। भारतीय सेना की ओर से आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में सैन्य अफसरों के साथ जिला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर भर्ती प्रक्रिया को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने में जुटे हैं। शुक्रवार को इसी कड़ी में भारतीय थल सेना भर्ती मेरठ कार्यालय की ओर से जनपद के नुमाइश कैंप व चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेस्ट यूपी के जनपद अमरोहा व रामपुर के 1171 अभ्यर्थियों को दौड़ समेत विभिन्न परीक्षाओं से गुजरने के साथ अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने का मौका मिला। हालांकि शुक्रवार को जिले में हुई करीब 102 एमएम बारिश ने इन युवाओं के सपनों पर पानी फेरने का भी काम किया, जिससे कई युवा मैदान के साथ सड़क पर गिरने से दौड़ से बाहर हो गए। विकास भवन के बाहर इस बीच बारिश के कारण ड्यूटी पर टैंट लगाकर बनाए कार्यालय में पानी भर जाने और वहां रखी कुर्सी और सोफा भीग जाने से कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करने को विवश होना पड़ा। दोपहर बाद तक ऐसे में सेना अफसरों की जांच में अनफिट हुए युवाओं के भर्ती स्थल से बाहर आने का क्रम रुक-रुक कर यूं ही जारी रहा। अब शनिवार को अग्निवीर भर्ती रैली में 30 अगस्त को मुरादाबाद एवं गाजियाबाद जनपद के युवाओं को प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जिन्होेंने देर सायं मेरठ रोड भर्ती स्थल पर पहुंचना शुरू कर दिया। अग्निवीर सामान्य ड्यूटी भर्ती रैली के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ते कदमों के बीच दो सितम्बर को अब जनपद मुजफ्फरनगर की 4 तहसीलों के युवाओं को अग्निवीर जवान बनने का मौका 2 सितम्बर को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई