वैष्णो देवी हादसा, मुजफ्फरनगर के मृतकों की संख्या पहुंची 6, मचा हाहाकार

Share :

मुजफ्फरनगर। वैष्णो देवी यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का उत्साह एक दर्दनाक हादसे के कारण मातम में बदल गया है। कश्मीर में हुए भूस्खलन हादसे में 22 वर्षीय कार्तिक की मौत के साथ ही शहर के कई परिवारों के चिराग बुझने से मुजफ्फरनगर गहरे सदमे में है। इस हादसे में अब तक जनपद के शहर के दो मौहल्लों के चार परिवारों से छह लोगों की मौत होने की खबर है। देर रात कार्तिक का शव जैसे ही उनके पैतृक गांव के घर पहुंचा, परिवार के लोगों में कोहराम मच गया और पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। कार्तिक का अंतिम दर्शन करने के लिए मौहल्ले के लोगों की भी भीड़ रही। शाम के समय कार्तिक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं रामपुरी में चार परिवारों के 23 लोगों में पांच की मौत होने के कारण उनके परिजनों में गम और गुस्सा बना हुआ है। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नेताओं और अधिकारियों की अनदेखी के कारण आक्रोश जताया।
वैष्णो देवी यात्रा से लौटते वक्त हुए भूस्खलन हादसे ने मुजफ्फरनगर शहर को गहरे शोक में डुबो दिया। आबकारी मोहल्ला निवासी सिविल इंजीनियर मिंटू कश्यप के 22 वर्षीय इकलौते पुत्र कार्तिक की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। पिता, माता और दो बहनें गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। कार्तिक का शव हादसे के करीब दो दिन बाद देर रात उनके पैतृक गांव अलीपुर खुर्द ले जाया गया था, यहां रामलीला टिल्ला पर भी लोग गमगीन नजर आये। शव गांव में उनके आवास पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर किया गया, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।
24 अगस्त को मिंटू कश्यप अपनी पत्नी संगीता देवी, पुत्र कार्तिक, बेटी उमंग और भांजी वैष्णवी संग वैष्णो देवी यात्रा पर गए थे। 26 अगस्त को दर्शन कर लौटते वक्त अचानक भूस्खलन की चपेट में आने से कार्तिक की मौके पर हो गई थी। परिवार के अन्य सदस्य गंभीर घायल हुए, जिनका इलाज जम्मू-कश्मीर में चल रहा है। हादसे ने केवल एक परिवार ही नहीं, बल्कि मुजफ्फरनगर के कई घरों को गहरे शोक में डाल दिया है। शहर के दक्षिणी रामपुरी शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी प्रजापति समाज के 23 श्रद्धालुओं का दल भी 25 अगस्त को धर्मवीर के नेतृत्व में यात्रा पर गया था। इस दल में 12 बच्चे शामिल थे।
इसमें से पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अजय प्रजापति के बेटे अनंत (9) और दीपेश (8) की मौत हो गई, जबकि बेटी पूर्वी और अजय गंभीर घायल हैं। इसी दल में शामिल रामबीरी (49) पत्नी इंद्रपाल, पुत्री अंजली (22) और ममता (48) पत्नी रविन्द्र सिंह की भी मौत की खबर ने परिजनों को तोड़ दिया है। हादसे के बाद से परिजनों की बेचौनी और चिंता और बढ़ गई है। 27 अगस्त की रात 11 बजे मौत की सूचना परिजनों तक पहुंची, जिसके बाद 28 अगस्त को कई रिश्तेदार शव लेने जम्मू-कश्मीर रवाना हुए, लेकिन भारी बारिश और बंद रास्तों के चलते वे पठानकोट से आगे नहीं बढ़ पाए। जम्मू में मोबाइल नेटवर्क ठप होने से परिजनों की कोई बातचीत भी नहीं हो पा रही है।

मृतक आश्रितों की मदद को आगे आया साइन बोर्ड और सरकार देगी 15 लाख रुपया
मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में मुजफ्फरनगर जनपद के दो बच्चों के साथ ही छह श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु ने पूरे जिले को शोकाकुल कर दिया है। इस हृदयविदारक हादसे पर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को कुल 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक आश्रित को 4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से 5 लाख रुपये, आपदा प्रबंधन कोष से 4 लाख रुपये और जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal