डीएस पब्लिक स्कूल ने किया हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। यहां डीएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया गया। प्रधानाचार्य गगन शर्मा एवं कोआॅर्डिनेटर संदीप दीक्षित सहित विद्यालय के खेल शिक्षकों रजनीश शर्मा, कमल वशिष्ठ, सागर गौतम एवं विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए हॉकी के क्षेत्र में उनके योगदान को नमन किया।
स्कूल सभागार में विद्यार्थियों के समक्ष संदीप दीक्षित ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद को क्रिकेट में सर ब्रैडमैन एवं फुटबॉल में फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले के समकक्ष माना जाता है। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने भी हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद इतनी शानदार हाकी खेलते थे कि देखने वालों को उनकी स्टिक में गोंद लगे होने का संदेह हो जाता था। उन्होंने कहा कि हॉकी के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए ही भारत सरकार ने प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार का नामकरण उनके नाम अर्थात मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर उनको सम्मानित करके उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal