आफत की बारिश से बेहाल हुए आम-ओ-खास, घरों व दुकानों में भरा पानी

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से जारी सूखे और उमस के बाद शुक्रवार सुबह नगर मुख्यालय के साथ जिलेभर में झमाझम व मूसलाधार बारिश ने तमाम व्यवस्थाओं को अस्त-व्यस्त करते हुए विकास का सच उजागर कर दिया। जनपद में मात्र कुछ घंटे की इस बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। वहीं नगर क्षेत्र में गली-मौहल्लों के साथ तमाम मुख्य बाजारों को जलमग्न कर दिया। इसके साथ नगर क्षेत्र की मुख्य सड़कें और गलियां नदी जैसी बहने लगीं। वहीं निचली बस्तियों में घरों में कई फिट तक पानी पहुंच जाने के साथ शहर टापू में तब्दील हो गया। नगरीय क्षेत्र में आफत की इस बारिश से जहां जानसठ रोड स्थित एसकेबीएम आरोग्यम अस्पताल की दीवार अचानक ढह गई, जिससे कई वाहन मलबे में दब गए, वहीं जिला अस्पताल के बेसमेंट के साथ शिव चौक समेत इससे सटे अधिकांश मुख्य बाजारों में दुकानों में पानी के घुस जाने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। वहीं, शहर की पॉश कॉलोनियों के साथ निचली बस्तियों में घरों, दुकानों और स्कूलों में पानी भरने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। वहीं बिजली व पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगोें को इस बीच भारी दिक्कतों का सामना करने को विवश होना पड़ा।
मौसम में आए बदलाव के बीच शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बनाने के साथ पूरे जनपद में जनजीवन ही अस्त-व्यस्त कर दिया। झमाझम बारिश होने से जहां लोगों के लिए गर्मी व उमस से राहत बनकर आई, वहीं नगर क्षेत्र में हुई बारिश आफत बनकर सामने आई, जिससे हर कोई इस बीच घरों से निकलने के बाद में जहां का तहां ठहर गया। नगरीय क्षेत्र में आफत की इस बारिश से निचली बस्तियों के साथ शहर की पॉश कॉलोनियों तक को ऐसे में अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे दुकानों और घरों में कीचड़ व बारिश का पानी घुसने से लोगों परेशान हो गए। इसके साथ शिव चौक, गोल मार्किट, तहसील मार्किट एसडी कॉलेज मार्किट, दाल मंडी, पान मंडी व लोहिया बाजार समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव ने व्यापारियों की इस बीच मुश्किलें बढ़ा दीं। तहसील मार्किट के बेसमेंट में पानी घुसने से आर्थिक रूप से नुकसान हो गया, वहीं दूसरी ओर लद्दावाला, जनकपुरी, रामपुरी, साकेत, मल्हुपुरा, आर्यपुरी, कृष्णापुरी, खालापार, किदवईनगर समेत नगर की अन्य निचली बस्तियों के साथ गांधी कॉलोनी जैसे पॉश इलाकों में भी जलभराव हो जाने से हाल बेहाल रहा। नगरीय क्षेत्र में सुबह के वक्त हुए बारिश से इस बीच वाहन चालकों को पानी से भरी गली-मौहल्लों के साथ ही मुख्य सड़कों पर इस बीच दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच स्कूल जाने वाले बच्चे जलभराव में फंस जाने से बेहाल से दिखाई दिए। मौसम विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को कुछ घंटों में 101.8 एमएम बारिश दर्ज होने के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट होने की बात की है।
नगरीय क्षेत्र में शुक्रवार सुबह शुरू हुई बारिश से जहां एक ओर पूरा शहर और ग्रामीण क्षेत्र जल मग्न हो गया, वहीं जानसठ रोड स्थित एसकेबीएम आरोग्यम अस्पताल की दीवार अचानक भी इस बारिश में भरभरा कर गिर गई, जिससे वहां खड़े कई वाहन मलबे में दब गए। अस्पताल के बेसमेंट में भी पानी भर गया। इसके साथ जौली रोड स्थित श्री राम बायो टैक फैक्ट्री की टीम की छत उड़ जाने से वहां करीब 40 लाख रुपए के नुकसान होने का दावा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई