भारतीय टीम ने अमेरिका में लहरा दिया तिरंगा, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्‍तान को 6 रन से रौंदा

Share :

मुजफ्फरनगर। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (10 जून) को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश से प्रभावित मैच में भारत 19 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट हो गया। ऋषभ पंत ने 42, अक्षर पटेल ने 20 और रोहित शर्मा ने 13 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद आमिर ने 2 और शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट लिया।

पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई। मोहम्मद रिजवान ने 31 रन बनाए। इमाद वसीम ने 15 रन बनाए। बाबर आजम, उस्मान खान और फखर जमां ने 13-13 रन बनाए। नसीम शाह 10 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए।

बाबर आजम ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया। आजम खान को बाहर हुए। इमाद वसीम की वापसी हुई। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बारिश के कारण भारतीय समयानुसार रात 8 बजे टॉस हुआ। इसके बाद बारिश आ गई और 8.30 बजे मैच शुरू नहीं हो सका। भारतीय समयानुसार रात 8.50 बजे मैच शुरू हुआ। एक ओवर बाद ही फिर बारिश आ गई। इसके बाद 9.30 बजे मैच शुरू हुआ। ओवर्स में कटौती नहीं हुई। ध्यान रहे कि टॉस का समय भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे और मैच शुरू होने का समय रात 8 बजे था।

ग्रुप ए में भारतीय टीम 2 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में पहले नंबर पर है। पाकिस्तान की टीम दोनों मैच हारकर अंक तालिका आखिरी पायदान पर है। अमेरिका के खिलाफ हार से उसके अभियान की शुरुआत हुई थी। अमेरिका 2 में 2 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के लिए आगे की राह कठिन हो गई है। सुपर-8 में पहुंचने के लिए उसे दोनों मैच जीतने होंगे। इसके अलावा उम्मीद करनी होगी कि अमेरिका दोनों मैच हारे। उसके नेट रन रेट भी कमजोर हो। भारत को अगला मैच 12 जून को अमेरिका से इसी मैदान पर खेलना है। पाकिस्तान को 11 जून को कनाडा से खेलना है। इसी मैदान पर वह मैच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई