दिल्ली/मुजफ्फरनगर। भारतीय भारतीय कृषक समाज द्वारा दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित स्थान “इंडिया इंटरनेशनल सेंटर” में “कृषि और डेयरी पर अमेरिका-भारत व्यापार समझौता” पर एक दिवसीय “नेशनल फार्मर्स कांफ्रेंस” का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पीजेंट के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि अमेरिका कृषि क्षेत्र में, अमेरिका डेयरी उत्पादों, सेब, वृक्षों से प्राप्त नट्स और आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों जैसे उत्पादों पर शुल्क रियायत की मांग कर रहा है। लेकिन भारत ने अब तक जिन मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, उनमें डेयरी क्षेत्र को अपने किसी भी व्यापारिक साझेदार के लिए नहीं खोला है।क्योकि इस तरह के सभी समझौतों में मोदी सरकार ने मजबूती के साथ किसान हित में निर्णय किए है।
कृषि एवं किसान किसान कल्याण मंत्रालय और पशुपालन एवं मत्स्यपालन मंत्रालय ने समझौते के तहत प्रमुख कृषि उत्पादों पर अमेरिका को किसी भी आयात शुल्क में कटौती की पेशकश के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। दो देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट तभी संभव होता है, जब दोनों देशों को फायदा हो व् दोनों सहमत हो।
भारतीय कृषक समाज के चेयरमैन ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि यदि भारत के किसानों के हितों को संरक्षित रखते हुए व राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अगर अच्छी ट्रेड डील अगर बनती है, तो भारत को विकसित देशों के साथ डील करने में कोई दिक्कत नहीं है।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व वाणिज्य मंत्री पीयूस गोयल नें भी समझौते में किसान हित की बात कही है। इस कार्यक्रम में देश के जाने माने कृषि बुद्धिजीवी एवं किसान नेता उपस्थित रहे।

बहुजन समाज ने किया विधायक रवि बहादुर का समर्थन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के






