माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में समस्याओं पर मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को डीएवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनपद कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन व संचालन जिला मंत्री अरुण कुमार ने किया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर लंबित शिक्षकों के विभिन्न प्रकरणों एवं प्रदेश स्तरीय समस्याओं पर कोई हल न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए विस्तार से चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 20 अगस्त को डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षक धरना देंगे, जिसमें ज्ञापन के माध्यम से जिले के शिक्षक अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखेंगे।
रविवार में डीएवी इंटर कॉलेज सभागार में संपन्न बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे संगठन के आह्वान पर पूरी निष्ठा से सहभागिता निभाएं और संगठन को मजबूती प्रदान करें। बैठक में जिला मंत्री अरुण कुमार ने जानकारी दी कि पदोन्नति, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान सहित कई लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराया जा चुका है, और शेष मामलों के शीघ्र निपटारे के प्रयास जारी हैं। वहीं, जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा ने कहा कि शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। बैठक को डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, राजेंद्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, सुरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, ब्रजबिहारी धूरिया, रीना यादव, अक्षित सिंह, संजय सिंह, आवेश कुमार, विरेन्द्र पटेल आदि शिक्षकों ने संबोधित किया। इस दौरान रजन पुंडीर, सुभाष सिंह, शिव प्रताप सिंह, मदनपाल, सुनील शर्मा, संजय कुमार, प्रतिभा वर्मा, बिजेंद्र बहादुर सिंह, सुनील कुमार गोयल, धर्मपाल सिंह समेत कई वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव ने तिरंगा वितरण कर शिव चौक से राष्ट्रभक्ति का दिया विराट संदेश

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिव चौक पर भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई