नगर की सड़कों पर सीनाजनी कर जार-जार रोये शिया सोगवार

Share :

मुजफ्फरनगर। रविवार में देशभर के साथ जनपद मुख्यालय एवं गांव देहात में गमगीन माहौल में पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल. के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलै. और उनके 72 जांनिसार साथियों की लश्करे यजीद द्वारा कर्बला में हुई शहादत के गम के बीच में यौमे आशूरा के दिन मोहर्रम का पर्व मनाया गया। इस कड़ी में रविवार को दसवीं मोहर्रम पर शिया सोगवारों ने ताजियादारी के साथ मातमी जुलूस निकाले और नम आंखों के साथ हजरत इमाम हुसैन की अपने नाना के दीन और इंसानियत को बचाने के लिए दी गई कुर्बानी के साथ शहीद-ए-कर्बला पर हुई जुल्म और ज्यादती को याद करते हुए जमकर आंसू बहाए। इस दौरान जुलूस में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
रविवार को यौमे आशूरा के मौके पर इस कड़ी में जनपद भर के साथ नगर क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व गमगीन माहौल में मनाया गया। इस दौरान शिया समुदाय के सोगवारों ने या हुसैन, या हुसैन की सदाओं के साथ विभिन्न मार्गों से मातमी जुलूस निकाले और बाद में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। रविवार को बारिश के बीच ही शिया सोगवामर ने मातमपुर्सी की और हजरत इमाम हुसैन व उनकी जांनिसारों की शहादत पर आसमां भी रोता नजर आया। इससे पूर्व सुबह से इमामबाड़ों में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया था। काली नदी पर स्थित कर्बला में इस दौरान मौलाना फसीह हैदर जैदी की ओर से रोजा ए आशूरा के आमाल अंजाम दिए गए। वहीं मोती महल इमामबाड़े में हुई बड़ी मजलिस में मौलाना ने तकरीर करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन अलै. ने अपने 72 जांनिसारों के साथ मिलकर इंसानियत और दीन की हिफाजत के लिए कर्बला के मैदान में शहादत दी। उन्होंने कहा कि यजीद आज इतिहास में गुमनाम है, लेकिन इमाम हुसैन का परचम कयामत तक बुलंद रहेगा।
इस दौरान नगर क्षेत्र में जगह-जगह जुलूस में जंजीरों व छुरियों से मातम कर सोगवारों ने अपने आप को लहूलुहान किया। इसके साथ फाके और नोहाख्वानी के साथ ही अजादारों ने शहीद-ए-कर्बला को याद किया। वहीं दूसरी ओर गली-कूचों में सबीलें लगाई गईं और घरों में न्याज व फातिहा के आयोजन किए गए। रविवार को मोहर्रम के दसवें दिन का मुख्य जुलूस मोती महल से निकला, जो कदीमी रास्तों से होते हुए सर्राफा बाजार चौक पहुंचा। यहां विभिन्न इमामबाड़ों से आए ताजिये, अलम के साथ जुलजुना एकजुट हुए। इस बीच हजारों की तादाद में शामिल रहे शिया सोगवार जुलूस में शामिल रहे। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शामली रोड श्री हनुमान चौक पर शिया सोगवारों ने एकजुट हो मातमी नोहाख्वानी और कमा का मातम भी किया। इसके बाद मातमी जुलूस काली नदी स्थित कर्बला पहुंचा, जहां ताजियों को दफन करने के साथ फाका शिकनी की गई। रविवार की शाम को इमामबाड़ा यादगारे हुसैनी में शाम-ए-गरीबा की मजलिस बरपा हुई। वहीं मोती महल से निकले मशाल जुलूस ने हाय सकीना, हाय प्यास की गूंज के साथ गढ़ी गोरवान तक का सफर तय किया। जुलूस में मंजर अब्बास जैदी, कैसर हुसैन, नुसरत हुसैन, हसन नवाज, हसन जैदी, रौनक जैदी, लारेब जैदी, मौहम्मद अली, शादाब जैदी समेत सैकड़ों की संख्या में इस बीच अजादार मातमी जुलूस में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal