मुजफ्फरनगर योगी सरकार की पहल पर आम जनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने हेतु विशेष अभियान चलाने के क्रम में शनिवार को नगर क्षेत्र में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस बीच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा नगर क्षेत्र में तीन दुकानों पर छापेमारी करते हुए पनीर एवं मिश्रित दूध का एक-एक नमूना संग्रहित किया। टीम की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप सा मचा रहा।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा-औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश तथा डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर जनपद में आम जनमानस को शुद्ध और स्वच्छ पनीर एवं दूध आदि उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अर्चना धीरान एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्थानीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा मैसर्स राधे कृष्ण मिल्क डेरी गंगारामपुरा मुजफ्फरनगर से खाद्य पदार्थ पनीर एवं मिश्रित दूध का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। इसके पश्चात टीम जतिन डेरी आनंदपुरी पहुुंची, जहां पनीर का एक नमूना तथा विशाल डेरी आनंदपुरी से पनीर का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। उक्त संग्रहित चारों नमूनों को टीम ने जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार एवं मनोज कुमार मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त कांवड़ मार्ग पर स्थित ढाबे होटल तथा रेस्टोरेंट पर सघन निरीक्षण करते हुए उनके फूड लाइसेंस तथा पंजीकरण एवं फूड सेफ्टी कनेक्ट एप को भी चस्पा कराया गया। अधिकारियों ने इस दौरान स्पष्ट किया कि जनपद में खाद्य पदार्थों में अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी।

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार






