भाजपा पार्टी कार्यालय पर हुई नगर विकास के मुद्दे पर बैठक

Share :

मुजफ्फरनगर। शहर के विकास के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर शनिवार को गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर विचार मंथन किया गया। बैठक में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप के साथ भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, नंद किशोर, अमित शास्त्री व दीपक मित्तल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, मंत्री कपिल देव व पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ नगर विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं के साथ जन सरोकार से संबंधित समस्या और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने और जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की प्रतिब्द्धता जताई।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकताओं के साथ शनिवार को संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही इसके लिए योजना, रचना एवं पिछले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, जिसमें पार्टी संगठन की एकजुटता और समर्पण की झलक दिखाई दी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी व लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को भी दायित्व सौंपे गये। बैठक में मुख्य रूप से रोहिल वाल्मीकि, राजीव सिंह, बिजेंद्र पाल, संजय गर्ग, शरद शर्मा, रोहताश पाल, रेणु गर्ग, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, वार्ड सभासद कुसुमलता पाल, ममता बालियान, रितु त्यागी, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, अमित शर्मा, अमित पटपटिया, रजत धीमान, हिमांशु कौशिक, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अर्जुन प्रजापति समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal