जनपद में मिलावटखोरों के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाने की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में कांवड़ यात्रा की सफलता को लेकर शुक्रवार को संपन्न कांवड़ शिविर संचालकों की बैठक में शिविर संचालकों की समस्याओं के निदान कराने के साथ सहयोग पर चर्चा की गई। बैठक में जहां एक ओर कांवड़ यात्रा के दौरान कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के साथ विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, यातायात व्यवस्था के साथ सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, वहीं कांवड़ शिविर संचालन को लेकर मिल रही स्वीकृति के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काटे जाने के बजाय एक ही कार्यालय में शिविर संचालन की स्वीकृति की व्यवस्था कराने की मांग उठी। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान बर्फ की सिल्ली के भाव एकाएक बढ़ जाने, यात्रा मार्ग पर शराब के ठेकों के सायं के वक्त खुलने पर प्रतिबंध लगाने के साथ कांवड़ मार्ग पर शौचालय निर्माण की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया गया।
शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न बैठक में कांवड़ शिविर संचालक एवं हिन्दू शक्ति संगठन के संयोजक संजय अरोरा ने जिला प्रशासन से मांग की कि रुड़की रोड कांवड़ मार्ग पर सड़क के बीच में लगाए यूनीपोल नगरीय क्षेत्र से गुजरने वाली बड़ी कांवड़ मार्ग को अवरुद्ध करने का काम करती हैं, जिन्हें अविलंब हटाया जाए। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल व राकेश त्यागी ने कांवड़ यात्रा मेले के दौरान दूध, पनीर समेत मिलावटी खाद्य सामग्री की आपूर्ति को रोकने के साथ दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की पैरवी की। इसके साथ व्यापारी नेता शलभ गुप्ता ने कांवड़ शिविर संचालन के दौरान बर्फ की सिल्ली के भाव आसमान छूने और मुख्य सड़कों पर गड्ढों की ज्वलंत समस्या का निदान समय रहते कराने की बात की। बैठक में सुरेन्द्र अग्रवाल ने कांवड़ शिविरों में नि:शुल्क बिजली का कनेक्शन दिलाए जाने की मांग की। वहीं निरमाना गांव में शराब का ठेका बंद कराने, भोपा रोड पर लगे जाम को दूर करने के लिए व्यवस्था कराने और गंग नहर पटरी पर कांवड़ यात्रा के दौरान अतिरिक्त सचल टॉयलेट व्यवस्था किए जाने की अधिकारियोंं से मांग की गई। बैठक में ग्रामीण अंचलों से आए शिविर संचालकों ने इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में इस बीच एम्बुलेंस व्यवस्था व सायं के समय हुड़दंग की आशंकाओं के चलते शराब के ठेकों को बंद कराए जाने की मांग की। बैठक में हिन्दू संगठनों से शरद कपूर, पूनम चौधरी, अलका शर्मा, बिट्टू सिखेड़ा, आनन्द प्रकाश गोयल, संजय अरोरा, राकेश त्यागी, कृष्ण गोपाल मित्तल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई