किसानों की समस्याओं पर भाकियू ने घेरी सदर तहसील

Share :

मुजफ्फरनगर। भाकियू अराजनैतिक के मंडल महासचिव विपिन त्यागी के नेतृत्व में गुरूवार को दर्जनों किसानों ने सदर तहसील में पहुंच एसडीएम सदर को एक ज्ञापन सौंपा। भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सदर को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के निदान में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन को चेताया कि यदि 15 दिन में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
गुरूवार को तहसील सदर में पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र के किसानों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए खाद की कमी, क्षेत्र में नकली कीटनाशक और फफूंदनाशक पर रोक लगाने, खसरा-खतौनी में शिकायतों के बाद भी गलत अंश निर्धारण से हो रही अवैध वसूली, तहसील में पटवारियों द्वारा भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही जनपद में किसानों की सुविधा के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, वृद्धा और विधवा पेंशन के लिए ग्राम स्तर पर शिविर लगाने, आधार कार्ड सुधार के नाम पर जारी लूट और भ्रष्टाचार को रोकने, आवारा पशुओं को गौशालाओं में संरक्षित करने आदि समस्याओं का समय रहते समाधान करने की भी मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भाकियू अराजनैतिक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान मुख्य रूप से अंकित जावला, शहजाद राव, सुरेंद्र रावल, मुकेश ठाकुर, सुधीर शर्मा, राकेश शर्मा, राजीव सहरावत, नौशाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई