मुजफ्फरनगर। मौसम के बनते-बिगड़त मिजाज के बीच दिल्ली-एनसीआर में गुरूवार में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गर्मी का प्रकोप जारी रहा। इस बीच घरों से जरुरी कार्यों के लिए निकले लोगों को धूप और छांव के बीच परेशानी का सामना करने को विवश होना पड़ा। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की बड़ी संभावना जताई थी, लेकिन ऐसा दूर तक दिखाई नहीं दिया। इस बीच न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को मौसम विभाग ने फिर गरज के साथ बारिश होने की वेसट यूपी समेत जनपद में अलर्ट जारी किया है।
बीते कई दिनों से वेस्ट यूपी समेत उत्तर भारत में मौसम विभाग के बदले मिजाज के चलते दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून एक बार फिर से रूठा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में बारिश की संभावनाओं के बावजूद लोग केवल बूंदाबांदी से काम चला रहे हैं। वहीं इस बीच आसमान में काले बादल छा रहे हैं और तेज हवाएं भी हर ओर चल रही हैं, लेकिन बारिश का कोई संकेत नहीं होने से फिर से लोगों को गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग ने इस बार जुलाई में मौसम ने ठंडा रहने का पूवार्नुमान जारी किया था, लेकिन शुरूआती दिनों में ही जुलाई के तीन दिनों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, ऐसे में जहां तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे अब जुलाई का महीना भी मई और जून जैसी गर्मी का एहसास करवा रहा है, जिससे लोगों में बेचेनी दिखाई देने लगी है। मुजफ्फरनगर जनपद की बात की जाए तो बीते तीन दिनों से अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर रात का तापमान भी 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। इस गर्मी के साथ-साथ जिले में उमस ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने 3 से 8 जुलाई तक बारिश का पूवार्नुमान जारी किया है, लेकिन अब तक के पूवार्नुमान सही साबित नहीं हो रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।






