अफसरों को लगाई मंत्री ने फटकार, बोले-लापरवाही नहीं होगी अब बर्दाश्त

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुरूवार को डाक बंगले में विद्युत विभाग की बेपटरी व्यवस्था पर अधिकारियों के पेंच कसते हुए नगर में खराब बिजली आपूर्ति व जर्जर सड़कों की स्थिति पर फटकार लगाई। उन्होंने आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति को व्यवस्थित करने के साथ अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से पूर्ण किए जाने की नसीहत दी।
बैठक में एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना, विद्युत विभाग के चीफ पवन अग्रवाल के अलावा विभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में मंत्री कपिल देव ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में बिजली की हो रही अघोषित कटौती के साथ लाइनों में फॉल्ट की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के शीर्ष अधिकारी तो प्रयासरत हैं, लेकिन अधीनस्थ अधिकारी अभी भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस विषय पर बीते दिनों उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से बात की है, ताकि बिजली व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा सके।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सदर विधानसभा क्षेत्र में हो रही बिजली आपूर्ति में भारी अनियमितता के साथ नगर क्षेत्र के अधूरे पड़े विकास कार्यों को लेकर गंभीर रूख अपनाते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जल निकासी, विद्युत पोल एवं गड्ढामुक्त सड़क आदि के लिए निर्देशित किया। मंत्री कपिल देव ने बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। बिजली आपूर्ति में आ रही कटौती, ट्रिपिंग और वोल्टेज की समस्या किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। मंत्री ने नगर क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों, जल निकासी के साथ स्ट्रीट लाइट समेत बुनियादी विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और विभागीय अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उक्त बैठक में मंत्री कपिल देव ने सड़कों की खस्ता हालत पर नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे शहर की सड़कों की मरम्मत कार्य में तेजी लाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारियों को उन्होंने स्पष्ट रूप से चेताया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और जनता को राहत देने के लिए समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई