गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, बच्चों की गूंजी किलकारी

Share :

मुजफ्फरनगर। गर्मी की छुट्टियों के बाद एक बार फिर से स्कूलों की रौनक लौट आई है। मंगलवार में जुलाई की पहली तारीख पर प्रदेशभर के साथ जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के द्वार आज से खुल गए हैं, जिसमें फिर से बच्चों की किलकारी के साथ शोर शराबा फिर से शुरू होगा। शासन के जारी निर्देशों के बीच इस बार न सिर्फ स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत होगी, अपितु पहली से तीसरी कक्षा तक के उन बच्चों को भी नई किताबें मिलेंगी, जो अप्रैल में बगैर किताब के ही स्कूल आ रहे थे। जनपद मुजफ्फरनगर की बात की जाए तो जनपद में 951 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें लगभग 1.40 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।
यूपी में गर्मियों की लंबी छुट्टियों में बच्चे जहां एक ओर परिवार के साथ घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में व्यस्त थे, वहीं अब फिर से स्कूल खुलने की बजी घंटी और दोस्तों की हंसी-मजाक ने उनकी दुनिया को फिर से रंगीन कर दिया है। मंगलवार की सुबह इन्हीं व्यवस्थाओं के बीच सुबह स्कूल यूनिफार्म में सजे हुए बच्चे, कंधों पर बस्ते टांगे और चेहरों पर मुस्कान लिए स्कूल बसों और गलियों में नजर आए। माता-पिता भी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए उत्साहित दिखे। हालांकि इस बीच मंगलवार को मौसम में मिली राहत से बच्चों के साथ ही अभिभावकों ने राहत की सांस ली। शासन के जारी निर्देशों के बीच इस बार स्कूल खुलते ही नव प्रवेश लेने वाले बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। छुट्टियों के बाद मंगलवार को स्कूल खुलने पर प्रवेशोत्सव के रूप मनाए गए कार्यक्रम के बीच सुबह सात बजे से ही बच्चों का स्कूल पहुंचना शुरू हो गया तो शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बच्चों को पुष्प वर्षा करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बता दें, परिषदीय विद्यालयों में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते इस बार गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। शासन स्तर पर पूर्व में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन गर्मी कम न होने के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश विस्तारित करते हुए इसे 30 जून तक बढ़ा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal