अब बिना फिटनेस नहीं चलेंगे स्कूली वाहन, होगी कार्रवाई

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद के स्कूलों में चलने वाले वाहनों को बिना फिटनेस के सड़कों पर नहीं चल पाएंगे। व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पूर्व में एआरटीओ की ओर से स्कूल के संचालकों को 30 जून तक का समय कागजात को सही कराने के लिए दिया गया था। ऐसे में एक जुलाई से विभाग की तरफ से व्यापक चेकिंग अभियान चलाते हुए इस बीच जो स्कूली वाहन बिना फिटनेस के पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को इन्हीं हालातों को व्यवस्थित करने के लिए चैकिंग अभियान चलाया और स्कूल प्रबंधन को अभियान में सहयोग देने के साथ अभिभावकों को इस दिशा में जागरुकता के प्रति सचेत किया। इस दौरान टीम ने 4 स्कूली वाहनों को सीज किया।
एआरटीओ पर्वतन सुशाल कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में स्कूल बंद होने के बाद छात्रों की सुरक्षा के लिए एआरटीओ कार्यालय के ओर से 30 जून तक का समय सभी स्कूल वाहन के कागजात सही कराने के लिए दिया गया था। जिले में पंजीकृत इन स्कूली वाहनों में बड़ी संख्या में वाहनों के फिटनेस न होने के साथ बड़ी संख्या में वाहनों के परमिट भी समाप्त हो गए, जिसे देखते हुए विभाग की तरफ से छुट्टी के समय में ही इन वाहनों के पेपर दुरूस्त कराने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि जिले के पब्लिक स्कूलों में चलने वाले वाहन अब बिना फिटनेस के कोई भी स्कूली वाहन नहीं चलने पाएंगे। स्कूल संचालकों को कागजात सही कराने के लिए रिमाइंडर भी भेजा गया। फिर भी संचालकों ने स्कूल वाहन के पेपर सही कराने में कोई रूचि नहीं ली। उधर, अब विभाग की तरफ से छात्रों का भविष्य देखते हुए कड़ा रूख अख्तियार करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक जुलाई से स्कूल खुलने के साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए जिन स्कूली वाहनों के कागजात सही नहीं मिलते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार में पहले दिन विभाग ने विभिन्न स्कूलों में वाहनों की जांच करने के साथ चार वाहनों को सीज किया। इसके साथ ही टीम ने स्कूल प्रधानाचार्य से संपर्क करते हुए विद्यार्थियों के लिए आने वाले वाहनों के समस्त प्रपत्र वैध होने एवं बिना लाइसेंस एवं बिना हैल्मेट कोई भी विद्यार्थी स्कूलों में अपनी मोटरसाइकिल या स्कूटी से विद्यालय नहीं आए, इसके लिए एतियात बरते जाने की बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यातायात नियमों की अवहेलना की जाती है तो इसके लिए प्रधानाचार्य एवं विद्यार्थी के अभिभावक जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके विरुद्ध भविष्य में इस मामले में विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई