कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, टीम ने पकड़ा नकली कीटनाशक, पोटाश जिंक का भारी जखीरा

Share :

मुजफ्फरनगर। कृषि विभाग की जनपद में शुरू छापेमारी के बीच रविवार को टीम ने नकली कीटनाशक के साथ ही नकली पोटाश व नकली जिÞंक ब्रांडेड पैकिंग में इफ्को आईपीएल जुबिलेंट एवं दयाल जैसी कंपनी की पैकिंग में बड़ा जखीरा पकड़ा है। उक्त प्रतिष्ठान पर हापुड़ से बड़ी संख्या में पैकिंग बैग मंगाकर यह कारोबार किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया है कि इन पैकिंग बैगों में नमक व गेरू से पोटाश बनाने के साथ मक्का का हाइब्रिड बीज भी पैक किया जा रहा था। कृषि विभाग दोषियों पर एफआईआर की तैयारी में जुटा है।
कृषि विभाग की टीम ने जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया के नेतृत्व में रुड़की रोड स्थित गोदाम पर छापा मारा, जहां टीम को दो सिलाई मशीन उर्वरक बैग सिलने, 9 रोल धागे, 27 बैग आईपीएल ब्रांड एमओपी 60 प्रतिशत के सिले हुए, 19 बैग दयाल ब्रांड जिंक 33 प्रतिशत (5 किग्रा पैकिंग), 29 बैग 40 किग्रा पैकिंग पाईनियर ब्रांड पी-1899 सीड (मक्का), 405 बैग दानेदार उर्वरक जैसे प्लेन बैग 50 किग्रा, 200 बैग प्लेन आईपीएल कम्पनी डीएपी ब्रांड के खाली, 28 बैग रामबाण ब्रांड एसएसपी जुबिलेन्ट कम्पनी के खाली, 100 बैग इफ्को कम्पनी डीएपी ब्रांड खाली, 34 बैग आइपीएल कम्पनी एमओपी ब्रांड के खाली, 37 बैग कच्चा माल जिंक पाऊडर जैसे सीमेंट बैग की पैकिंग, 2 बैग लाल रंग पैकिंग, 2 छाब्बे लोहे के, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 3 बेलचे, 3 फावडेÞ, एक झरना, दयाल पैकिंग का 50 किग्रा पैकिंग में 5 किग्रा पैकिंग के खाली बैग से भरा बंडल और 49 बड़े बैग खाली दयाल कम्पनी 50 किग्रा (मोनो जिंक) संदिग्ध उर्वरक व अन्य सामग्री पैकिंग आदि उपलब्ध मिली, जबकि वहां पर उपस्थित व्यक्ति के पास मौके पर कोई भी उर्वरक विनिर्माण व बिक्री की अनुमति नहीं मिली। कृषि विभाग की टीम ने संदिग्ध मिले उर्वरक के नमूने जिंक मोनो हाईड्रेड, दयाल कम्पनी अंकित बैग व एमओपी, आईपीएल कम्पनी अंकित बैग व एक नमूना मक्का (पी-1899) का पाईनियर ब्रांड अंकित पैकिंग से ग्रहित करते हुए प्रयोगशाला को भेजा गया, वहीं पैकिग व अन्य सामग्री को सील करते हुए अमित कुमार उर्फ अमित निवासी 421 ग्राम कूकड़ा के समक्ष गवाह सुपुर्दगी में मय चाबी सील कर दिया गया। उक्त प्रकरण में विभागीय अधिकारियों ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को जानकारी देते हुए कूकड़ा निवासी अमित कुमार उर्फ अमित एवं संलिप्त अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध आववश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत 3/7 के साथ धोखाधड़ी व कापी राईट एक्ट के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई