जनपद मुख्यालय में मिशन 2027 और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर भाजपाईयों की बैठक

Share :

मुजफ्फरनगर। केशवपुरी में भाजपा नेता यशपाल बालियान के आह्वान पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें वर्तमान में जनपद के राजनीतिक परिवेश, कार्यकर्ताओं का सम्मान व उनकी सक्रियता और भाजपा की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित वर्तमान/पूर्व संगठन पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी हित के दृष्टिगत अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जानकारी में लाया गया कि पार्टी के अधिकांश पुराने वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो रहे है क्योंकि न तो कोई उनकी कुशलता पूछता है और ना ही उनसे किसी कार्य को करने का आह्वान किया जाता है जिस पर चिंता व्यक्त की गई। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनपद में प्रचार प्रसार ठीक से न होने और पार्टी संगठन व जनप्रतिनिधियों द्वारा उस पर ध्यान न दिए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। जनपद के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले पार्टी स्तर पर भी इस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है।
सरकारी विभाग सुचारू और इमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि मुजफ्फरनगर देहात का जिला है और देहात के गांवों में अधिकांश किसान और मजदूर तबका ही रहता है जिसे ज्यादा शिक्षित न होने के कारण मिलने वाले लाभों के बारे में सटीक जानकारी नहीं होती और उन्हें सरकारी विभागों में दिन प्रतिदिन के पडने वाले कार्यों की सही प्रक्रिया मालूम न होने से उन्हें अपने काम के लिए निरंतर दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं इस पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उपरोक्त के अलावा भी कुछ ऐसी बातें बैठक में मौजूद व्यक्तियों द्वारा बताई गई जिन पर शीघ्र ही जिला अधिकारी महोदय से वार्ता कर संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आम कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए ठोस प्रयास करने पर बल दिया गया। प्रदेश में योगी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई और निर्णय लिया गया कि योगी जी द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनकी योजनाओं और उनके व्यक्तित्व के आधार पर हम आम लोगों के बीच में जाएं और उनको पार्टी और सरकार के बारे में बताकर उनका विश्वास हासिल करें। ऐसी गतिविधियों और कार्यों से ही हम मिशन 2027 में जनपद की सभी सीटें जीत पाने में सफल होंगे। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक सतपाल पाल, पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला मंत्री राहुल कुमार, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष अजय सागर, पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति राजकुमार सिद्धार्थ, पूर्व मंडल अध्यक्ष नकुल उपाध्याय, महेश सैनी, रोहित मित्तल, अल्पसंख्यक मोर्चे के उपाध्यक्ष शाकिर राणा, योग गुरु सुरेंद्र मान, प्रमोद कुमार गर्ग, हर्षवर्धन, गुलाब सिंह प्रधान, डॉक्टर डी के शर्मा, मोहम्मद गुलाम पुंडीर आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई