मुजफ्फरनगर। रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए एक मैत्री क्रिकेट मैच में पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान इलेवन ने एमसीए एलेवन की टीम को रोमांचक मुकाबले में एक रन से पराजित करते हुए जीत का परचम लहराया। खेल मैदान में उतरी एमसीए इलेवन टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए तय 20 ओवर में 130 रन बनाने में सफल रही, जिसमें सर्वाधिक 35 रन आकाश, 21 रोहित चौधरी, 18 विकास राठी, 15 अंकुर एवं टीम के कप्तान भीम कंसल ने 15 रनों की भागीदारी दी। पूर्व मंत्री एवं टीम कप्तान डॉ. संजीव बालियान ने 2 और बिनेश पंवार ने 4 विकेट लिए।
एमसीए इलेवन टीम के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान में उतरी टीम संजीव बालियान इलेवन ने जमकर बल्लेबाजी की। इस दौरान ओपनर कैप्टन प्रवीण चौधरी ने 30 रन बनाए, जबकि पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने टीम के दो विकेट लगातार गिर जाने के बाद शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 रनों की मजबूत साझेदारी की। इसके अलावा टीम के अन्य सभी बल्लेबाजों में चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, रवि, अक्षय पुंडीर, अमित चौधरी, गौरव, और सचिन आदि थोड़े-थोड़े रनों की साझेदारी करते हुए पारी के 20 वें ओवर में टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। इस दौरान विकेट ओम देव सिंह, मनोज पुंडीर और डॉ. हेमंत सिंह ने लिए। विजेता ट्रॉफी डॉ. संजीव बालियान को एमसीए की ओर से दी गई। मैच में एमसीए उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, सीए अजय जैन, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा और व्यापारी नेता संजय मित्तल भी मौजूद रहे। मैच के एम्पायर पलक शर्मा और वंश रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






