यूपी में 21 मई से नहीं मिलेगा 3 महीने का एडवांस राशन

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर प्रदेश में 3 माह के एडवांस राशन मिलने की तारीख में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत मानसून को देखते हुए इस बार जून से अगस्त माह का राशन एक साथ एडवांस में दिया जाना है। इसके लिए यूपी सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग ने नई तारीखों की घोषणा कर दी थी। पहले यह राशन 21 मई से 31 मई के बीच में बांटा जाना था। लेकिन अब इनमें बदलाव किया गया है।
योगी सरकार आगामी दिनों में मानसून की दस्तक के चलते केंद्र सरकार तमाम राज्यों में तीन माह का एडवांस में राशन दे रही है। सरकार का दावा है कि आने वाले दिनों में मानसून के समय में अनाज स्टोर करने, ट्रांसपोर्टेशन व वितरण में आने वाली तमाम समस्याओं के चलते जरूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पहले ही सरकार द्वारा अगस्त महीने तक का राशन दिया जा रहा है। खाद्य एवं रसद विभाग के मुताबिक अब मई का राशन 20 मई तक ही मिलेगा। सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों के बीच जून का राशन वितरण 25 मई से 5 जून के बीच किया जाएगा। वहीं जुलाई माह का राशन 10 जून से 20 जून के बीच और 25 जून से 6 जुलाई के बीच अगस्त का राशन दिया जाएगा। सरकार की ओर से पूर्व में संपन्न बैठक में तय हुआ था कि 21 से 31 मई तक जून माह का राशन, 5 से 16 जून तक जुलाई माह का राशन और 19 से 30 जून तक अगस्त का राशन दिया जाएगा। सभी राशन कार्डधारक इन नई तारीखों के हिसाब से राशन की दुकानों से अपने कोटे का राशन ले लें क्योंकि इसके बाद राशन सीधे सितंबर में ही मिलेगा। हालांकि इस दौरान अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी जरूर करा लें। ऐसा निर्णय लिया है कि जिन कार्डधारकों का ई-केवाईसी नहीं होगा, उन्हें राशन नहीं मिलेगा। इसके अलावा सरकार की ओर से फर्जी राशन कार्ड बनवाने वालों के खिलाफ मुहिम भी चल रही है। हजारों नाम राशन कार्ड से काटे जा रहे हैं। अगर किसी ने गलत तरीके से राशन कार्ड बनवा रखा है तो वह उसे सरेंडर कर दें क्योंकि ऐसा न करने पर सरकार मुफ्त में दिए राशन का पैसा वसूलने की तैयारी कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड के हिसाब से 35 किलो अनाज मिलता है। जबकि गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज के हिसाब से राशन मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई