ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा में वीर जवानों को किया मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। देश के वीर जवानों ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खात्मे का प्रतीक बना दिया है। इस ऐतिहासिक अभियान की सफलता ने न केवल राष्ट्र की सुरक्षा को सुदृढ़ किया, बल्कि सम्पूर्ण देशवासियों को गौरव और गर्व से भर दिया है। इसी कड़ी में, मुज़फ्फरनगर के गांधीनगर स्थित श्यामा श्याम मंदिर से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विशेष रूप से भाग लिया। इस यात्रा के माध्यम से मंत्री ने देश की रक्षा में अद्वितीय योगदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया और उनके अद्वितीय शौर्य को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि यह हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करने वाला संदेश है। हमारे वीर जवानों ने जिस प्रकार से अपने प्राणों की बाज़ी लगाकर आतंकवाद के खिलाफ यह निर्णायक जीत हासिल की है, वह सदा-सदा के लिए स्मरणीय रहेगा। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवा संगठनों, पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समूचा वातावरण देशभक्ति के गीतों, नारों और तिरंगों से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने आम जनमानस से अपील की कि वे सेना के इस बलिदान को केवल गर्व का विषय ही नहीं, बल्कि प्रेरणा का स्रोत मानें और देशहित में सदैव एकजुट होकर कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal