निर्वाल हॉस्पिटल पर एमडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के सरकुलर रोड पर स्थित निर्वाल हॉस्पिटल पर स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत के आधार पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए नवनिर्मित भवन के कुछ भाग को ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि एमडीए द्वारा संकेत रूप में ही कार्यवाही की गई, लेकिन इस दिशा में हॉस्पिटल प्रबंधन को उक्त नव निर्माण को समय रहते न हटाने की स्थिति में कार्रवाई के संकेत दिए गए। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद एमडीए ने जांच कर हॉस्पिटल के नवनिर्मित हिस्से को अवैध करार दिया और इसे ध्वस्त करने का आदेश दिया था।
नगर के सरकुलर रोड पर बीते कुछ वर्षों से अस्तित्व में आए निर्वाल हॉस्पिटल को लेकर कई माह से स्थानीय लोगों द्वारा डीएम समेत अन्य अधिकारियों से क्षेत्र की उक्त समस्या से मुक्ति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रबंधन पर आरोप है कि आवासीय क्षेत्र में हॉस्पिटल नियमों को ताक पर रखकर संचालित किया जा रहा था, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा हो रही थी। शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए मौहल्ला निवासी प्रभात पंवार ने मीडिया को बताया कि हम इस कॉलोनी में वर्ष 1976 से यहां पर रह रहे हैं, लेकिन जब से यह हॉस्पिटल बना है, तब से इस क्षेत्र की न केवल शांति भंग हो गई है, अपितु इस ओर से अब महिलाओं व लड़कियों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल से निकलने वाले तमाम मेडिकल वेस्ट को जहां सड़क पर फेंक दिया जाता है वहीं यहां पर भर्ती मरीजों के परिजन सड़क व घरों के बाहर गंदगी फैलाते रहते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी खतरा बना रहता है वहीं इस दौरान तमाम सामाजिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रभात पंवार ने बताया कि कि हॉस्पिटल से आहत स्थानीय लोगों ने डीएम, एमडीए और कमिश्नर सहारनपुर मंडल तक शिकायत दर्ज कराई, तब कहीं जाकर हरकत में आई एमडीए ने पूरी जांच कर 25 दिन पहले हॉस्पिटल को स्वयं विध्वंस करने का समय दिया था। उनका कहना है कि समय सीमा समाप्त होने पर एमडीए की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची और हॉस्पिटल के कुछ अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाल हॉस्पिटल पर होने वाली इस कार्रवाई पर कहीं से भी कोई स्टे नहीं मिला है, लेकिन एमडीए ने मात्र प्रतीकात्मक ध्वस्तीकरण किया है जिसके लिए जेई मात्र दो-तीन मजदूर लेकर आए थे। उन्होंने एमडीए की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए मामले में जल्द अधिकारियों को शिकायत करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई