राष्ट्रीय लोक अदालत में किए गए 3,91,165 वाद निस्तारित

Share :

मुजफ्फरनगर। शनिवार को जनपद न्यायालय में आयोजित राष्टÑीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतोष राय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जनपद न्यायधीश ने अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोक अदालत में होने वाले इन फैसले में हार जीत का कोई प्रश्न नहीं रह जाता है। इसमें वादकारी जब आपसी समझौते के आधार पर वाद का निस्तारण करते हैं तो उनके मध्य आपसी सौहार्द बना रहता है एवं उनके अमूल्य समय की बचत होती है। उन्होंने कहा कि राष्टÑीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वादकारियों को सरल, सुलभ व त्वरित न्याय प्रदान करना है। इस दौरान जिला जज ने सभागार में बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण के मामलों में ग्राहकों को अधिकतम छूट देते हुए प्रकरणों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

oplus_256
इस दौरान प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय खलीकुज्जमा ने पारिवारिक मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने पर बल दिया। लोक अदालत में पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 129 मामले सुलह समझौते के तहत निस्तारण किए। लोक अदालत नोडल अधिकारी अपर जिला जज कनिष्क कुमार सिंह ने कहा कि लोक अदालत में सभी विवादों को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने का एक बड़ा माध्यम है, जिसमें समाज के वंचित व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के लिये एक वरदान साबित हो रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीता राम ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 03 लाख 91 हजार 165 वाद निस्तारित किए गए। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण आदेश नैन द्वारा कुल 49 वादों का निस्तारण कराते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में 3,00,30,000/- रुपए का प्रतिकर प्रदान किया गया। जनपद न्यायालय के विभिन्न न्यायालयों में कुल 6389 शमनीय फौजदारी एवं 50 दीवानी वाद निस्तारण करते हुए शमनीय फौजदारी वादों में कुल 11,87,890/- रुपए का अर्थदण्ड वसूल किया तथा दीवानी वादों में इस बीच कुल 1,10,96,910.82 रुपए का उत्तराधिकार आदि का अनुतोष प्रदान किया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व अफसरोंं द्वारा कुल 7623 राजस्व मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 93,49,740/- रुपए का राजस्व वसूला गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों द्वारा 319 बैंक ऋण मामले निस्तारण कराते हुए करीब 6 करोड़ 95 लाख 57 हजार रुपए की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। इस अवसर पर जिला बार संघ के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह, सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुनील मित्तल, सचिव राज सिंह रावत, अपर जनपद न्यायधीश प्रथम रविकान्त द्वितीय, आशा रानी, अलका भारती, रेखा सिंह, कनिष्क कुमार सिंह, काशिफ शेख, दिनेश प्रताप सिंह, रीमा मल्होत्रा, दिव्या भार्गव, मंजुला भलोटिया, निशांत सिंगला, कमलापति प्रजापति, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, समस्त बैंकों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई