पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ की अब बदलेगी दिशा और दशा

Share :

मुजफ्फरनगर। महाभारत कालीन इतिहास को अपने में समेटने के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा की धार्मिक गंगोत्री के उद्गम स्थल शुकतीर्थ मेंं जल्द विकास को पंख लगने के साथ अब उसे नगर का दर्जा दिलाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए शुकतीर्थ को नगर पंचायत बनवाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे जिलाधिकारी जल्द ही शासन को भेजेंगे और शासन की स्वीकृति के बाद शुकतीर्थ को एक शहर के रूप में विकसित करते हुए वहां जनसुविधाओं को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने का काम शुरू किया जायेगा।
महाभारत कालीन पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वीतराग संत स्व. स्वामी कल्याण देव महाराज के प्रयासों से इस तीर्थ नगरी के विकास का सफर शुरू करने के साथ यह स्थल सदैव वीवीआईपी मूवमेंट के कारण देश-दुनिया में सुर्खियों में रहा है। भागवत कथा की जन्मस्थली के रूप में भी इस प्राचीन तीर्थ को पहचाना जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस तीर्थ के समुचित विकास के लिए शुकतीर्थ विकास परिषद् का गठन किया गया। वीआईपी मूवमेंट के बीच जिला प्रशासन को सुरक्षा और व्यवस्था बनाने के लिए संसाधन जुटाने के लिए मुख्यालय पर निर्भर रहना पड़ता है। भविष्य में शुकतीर्थ को आत्म निर्भर बनाने के साथ भौगोलिक तथा आर्थिक विकास के लिए इसे नगर पंचायत का दर्जा देने की तैयारी की गई है। इसके लिए एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने शुकतीर्थ को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दिया है। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुकतीर्थ में हमेशा वीआईपी व वीवीआईपी मूवमेंट के कारण वहां व्यवस्था के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है और मुख्यालय पर ज्यादा जिम्मेदारी रहने के कारण संसाधन जुटाने के लिए काफी समय और श्रम लगता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए शुकतीर्थ को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का प्रयास शुरू किया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव तैयार करते हुए जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत गठन के लिए 20 हजार परिवारों की आबादी होना जरुरी है। इसके लिए शुकतीर्थ बांगर, शुकतीर्थ खादर और फिरोजपुर सहित पांच गांवों को मिलाकर नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जल्द डीएम स्तर से इस प्रस्ताव को शासन को भेजेंगे और शासन की स्वीकृति मिली तो शुकतीर्थ जिले की 11वीं नगरीय निकाय के रूप में वजूद में आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई