मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर अनेक प्रतियोगिता व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान किंडर गार्टन के बच्चों द्वारा अपनी मां के लिए बहुत ही सुंदर और आकर्षक गुलदस्ते पेपर कार्ड से बनाए।
इस दौरान कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने अपनी मां, दादी एवं शिक्षिकाओं के लिए मनभावन व भावुक कविताओं की प्रस्तुति दी। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने मां के प्रति अपने भावों को गीतों के माध्यम से गाते हुए उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया। स्कूल के निदेशक अनघ सिंघल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मां ही वह इंसान होती है जो बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चों से प्यार करती है। वह अपने परिवार के लिए हर पल मेहनत करते हुए कठिनाई में बच्चों का साथ देती है। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने बच्चों की मनभावन आकर्षक और भाव विभोर कर देने वाली प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि माँ ही बच्चों की पहली गुरु होती है, जो उन्हें जीवन के हर पड़ाव पर सही दिशा दिखाती है। उन्होंने मां के प्रेम, त्याग और समर्पण की सराहना करते हुए अपील की कि वे अपने जीवन में अपनी माँ का सदा सम्मान करें और उनके प्रति कृतज्ञ रहें। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार, दिव्या शर्मा, राखी पाल, दीपक मलिक, चेतन मल्हान, अनुपम सैनी, शिखा ठाकुर आदि का विशेष योगदान रहा।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






